खबर

90s में गली-चौराहों पर खूब बजता था रवीना- अक्षय का गाना, 32 साल बाद भी आशिकों की टॉप प्ले लिस्ट में शामिल, उदित- साधना की आवाज में कल्ट | Raveena tandon Akshay kumar 32 year old song Subah Se Lekar Shaam Tak from movie Mohra sung by udit Narayan Sadhna sargam Still famous among lovers



नई दिल्ली:

90 के दशक (1990s) की फिल्मों और गानों का क्रेज आज भी बरकरार है.  इस दशक में रोमांस, मेलोडी और थ्रिलर का एक अनोखा मेल था. फैंस के लिए हर तरह की फिल्में और गाने बनते थे. 90 के दशक के गानों का कोई मुकाबला नहीं था. इस दौर में  नदीम-श्रवण, जतिन-ललित, ए.आर. रहमान और अनु मलिक जैसे संगीतकारों और कुमार सानू, उदित नारायण, अलका याग्निक और लता मंगेशकर की आवाज ने हर दिल को अपना फैन बना लिया. आज हम 90 के ऐसे ही एक गाने के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसे रवीना टंडन और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था.

यह भी पढ़ें- जन्मों के प्यार की याद दिलाता है शर्मिला- राजेंद्र का गाना, एसडी बर्मन का संगीत लता मंगेशकर की आवाज, 57 साल से लवर्स की प्लेलिस्ट में शामिल

हम जिस गाने के बारे में बात करने जा रहे हैं, वह गाना है, ‘सुबह से लेकर शाम तक मुझे प्यार करो’. यह फिल्म मोहरा का गाना है. यह एक बेहद लोकप्रिय रोमांटिक ट्रैक है. इस गाने को आवाज दी थी गायक उदित नारायण और साधना सरगम ने. वहीं गीतकार थे आनंद बख्शी.  संगीतकार विजू शाह थे. यह गाना उस दौर में काफी हिट हुआ था. रंगोली हो या चित्रहार यह गाना जरूर बजता था. गली- चौराहों से बस स्टॉप तक इस गाने के लिए दीवानगी देखी जा सकती थी. यह गाना आज भी खूब सुना जाता है.

गाने के बोल
शाम-संवेरे मीठी-मीठी चाहत का इजहार करो
प्यार का रस बरसाओ मुझपे, देखो, मत इनकार करो
धीरज की नदियों का पानी सूख गया तो क्या होगा?
जनम-जनम की प्यासी हूं मैं, साजन, मुझसे प्यार करो

हो, सुबह से ले कर शाम तक
शाम से ले कर रात तक
मुझे प्यार करो, हो-हो, मुझे प्यार करो
हो, मुझे प्यार करो, मुझे प्यार करो

हो, शहर से ले कर गांव तक
धुप से ले कर छांव तक
सर से ले कर पांव तक
दिल की सभी वफाओं तक
मुझे प्यार करो, हो-हो, मुझे प्यार करो

 
 

फिल्म के बारे में
 मोहरा वर्ष 1994 में रिलीज हुई थी. इसे राजीव राय ने निर्देशित किया था. यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में  लीड रोल में अक्षय कुमार, नसीरुद्दीन शाह, सुनील शेट्टी एवं रवीना टंडन हैं. वहीं सदाशिव अमरापुरकर, परेश रावल, रजा मुराद एवं गुलशन ग्रोवर भी अहम रोल में थे. फिल्म वर्ष 1994 की दूसरी सबसे ज्यादा व्यावसायिक रूप से सफल फिल्म थी. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की यह एक साथ पहली फिल्म थी. उनकी लोकप्रिय तिकड़ी को कई सफल फिल्मों में दोहराया गया. फिल्म में रवीना टंडन के रोल के लिए पहले दिव्या भारती को पसंद किया गया था. उनकी असमय मौत के बाद यह भूमिका रवीना टंडन को सौंपी गई.
 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button