खबर

8वां वेतन आयोग 2028 में लागू हुआ तो क्या होगा? 3 लाख करोड़ रुपये के खर्च और एरियर पर नई रिपोर्ट पढ़ लें कर्मचारी-पेंशनर्स | 8th Pay Commission new Report reveals What If Salary Pension Hike Is Delayed Until 2028 Govt Employees Pensioners must read about Rs 3 Lakh Crore Burden


8th Pay Commission New Report: 8वें वेतन आयोग की चाल ने बजट को लेकर धड़कनें बढ़ा दी है! डॉयचे बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, वेतन-पेंशन संशोधन से सरकारी खर्च कम से कम 3 लाख करोड़ रुपये बढ़ सकता है. ये बहुत बड़ी रकम होती है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगर 8वां वेतन आयोग लागू करने में 2028 तक देरी हुई, तो तत्काल भुगतान भले टल जाए, लेकिन एरियर का बोझ बढ़कर वित्त वर्ष 2027-28 में सरकारी खर्च के आगे चुनौती खड़ा कर सकता है. हालांकि, आमदनी बढ़ेगी तो बाजार में खपत को सहारा मिलेगा और इकोनॉमी मजबूत बनी रह सकती है.

चलिए, ये तो हो गया खबर का सा. अब पूरी खबर पढ़ें विस्‍तार से.

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है. नवंबर 2025 में गठित आठवें केंद्रीय वेतन आयोग को सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है, जिसकी डेडलाइन मई 2026 है. लेकिन अगर इसमें देर हुई तो क्‍या होगा? आयोग अगर देरी से सिफारिशें सौंपेगा तो जाहिर है कि इनके लागू होने में और देरी होगी. और नई सैलरी व्यवस्था 2028 से लागू की गई, तो इसका असर केवल कर्मचारियों और पेंशनर्स की जेब पर नहीं होगा, बल्कि सरकार के बजट पर भी पड़ सकता है.

डॉयचे बैंक रिसर्च रिपोर्ट की मानें तो वेतन आयोग (8th CPC) की सिफारिशें लागू करने से केंद्र सरकार के खर्च में कम से कम 3 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है. मिंट ने इसी रिपोर्ट के हवाले से ये अनुमान लगाया है. अगर वेतन संशोधन 2028 तक टलता है, तो सरकार को एक तरफ तत्काल बढ़े हुए वेतन का भुगतान कुछ समय के लिए टालने का मौका तो मिलेगा, लेकिन दूसरी तरफ एरियर का बोझ बढ़ सकता है.

ऐसे में वित्त वर्ष 2027-28 में सरकार की राजकोषीय स्थिति और खर्च को संभालने की सरकार की चुनौती बढ़ सकती है.

2028 तक देरी हुई तो कैसे बढ़ेगा एरियर का बोझ?

डॉयचे बैंक का अनुमान है कि केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को 2027 से लागू करने पर विचार कर सकती है. लेकिन अगर इसे 2028 तक टाल दिया जाता है, तो सरकार पर एरियर भुगतान की देनदारी बढ़ सकती है.

इसे समझने के लिए दो तारीखों के बीच का अंतर समझना होगा. 

  1. लागू होने की तारीख: वो तारीख, जब सरकार नई सैलरी व्यवस्था को वास्तव में लागू करती है और कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन मिलना शुरू होता है.
  2. प्रभावी होने की तारीख: वो तारीख, जिससे नई सैलरी का कैलकुलेशन किया जाएगा. ये लागू होने की तारीख से पहले की भी हो सकती है.

मान लीजिए सरकार नई सैलरी व्यवस्था 2028 में लागू करती है, लेकिन इसे 2027 से प्रभावी मानती है. ऐसे में कर्मचारियों को 2027 से 2028 के बीच की अवधि का एरियर मिल सकता है.

इसका मतलब है कि सरकार कुछ समय तक बढ़े हुए वेतन का भुगतान टाल सकती है, लेकिन बाद में पिछली अवधि का बकाया चुकाना पड़ सकता है.एरियर मिलेगा या नहीं और मिलेगा तो किस तारीख से, इसका फैसला सरकार की अधिसूचना और अंतिम आदेश पर निर्भर करेगा.

सरकार के बजट पर कितना बढ़ सकता है बोझ?

डॉयचे बैंक रिसर्च के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग से सरकारी खर्च में कम से कम 3 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है. इसमें वेतन और पेंशन से जुड़ा अतिरिक्त खर्च शामिल है.

ये खर्च ऐसे समय में बढ़ सकता है, जब सरकार के सामने पहले से कई वित्तीय चुनौतियां हैं. इनमें कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, सब्सिडी का खर्च और केंद्रीय बैंक RBI से मिलने वाले डिविडेंड में संभावित कमी जैसी स्थितियां शामिल हैं.

डॉयचे बैंक का अनुमान है कि सरकार वित्त वर्ष 2026-27 में राजकोषीय घाटे को GDP के 4.3% पर रखने का लक्ष्य हासिल कर सकती है. इसमें आरबीआई से 2.9 लाख करोड़ रुपये के डिविडेंड ट्रांसफर की उम्मीद अहम भूमिका निभा सकती है.

इसके अलावा सरकार के पास इकोनॉमिक स्टेबिलाइजेशन फंड के तहत 1 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान है. कैपेक्‍स यानी पूंजीगत खर्च में कमी और विनिवेश से उम्मीद से बेहतर कमाई भी सरकार को वित्तीय दबाव संभालने में मदद कर सकती है.

पिछले दिनों रेलवे के बड़े संगठन- AIRF के सदस्‍यों ने आयोग के सामने अपनी बात रखी थी.

पिछले दिनों रेलवे के बड़े संगठन- AIRF के सदस्‍यों ने आयोग के सामने अपनी बात रखी थी.             Photo Credit: NDTV Graphics/Social Media

FY28 में भी 4.3% रह सकता है राजकोषीय घाटा

डॉयचे बैंक ने वित्त वर्ष 2027-28 में भी भारत का राजकोषीय घाटा GDP के 4.3% रहने का अनुमान लगाया है. हालांकि, इस दौरान 8वें वेतन आयोग से जुड़ा अतिरिक्त खर्च सरकार के लिए चुनौती बन सकता है. 

सरकार को कर्मचारियों की बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन के भुगतान के साथ-साथ विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचे और दूसरी सरकारी योजनाओं के खर्च के बीच संतुलन बनाना होगा.

अगर एरियर का भुगतान भी एक साथ करना पड़ा, तो किसी एक वित्त वर्ष में सरकार पर खर्च का दबाव और बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें | 8th Pay Commission को BPMS ने दिया नया मेमोरेंडम, 3% से 6% सालाना इंक्रीमेंट और OPS बहाली की मांग

कर्मचारियों और पेंशनर्स की 3 मुद्दों पर रहेगी नजर

8वें वेतन आयोग के मामले में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए तीन बातें सबसे अहम होंगी.

  1. कब लागू होगा: सरकार नई सैलरी और पेंशन व्यवस्था किस तारीख से लागू करती है.
  2. किस तारीख से प्रभावी होगा: नई सैलरी की गणना किस तारीख से की जाएगी.
  3. एरियर कैसे मिलेगा: पिछली तारीख से प्रभावी होने पर बकाया राशि का भुगतान कब और किस तरीके से किया जाएगा.

क्या बढ़ी हुई सैलरी से इकोनॉमी को भी होगा फायदा?

8वें वेतन आयोग का असर सिर्फ सरकारी खजाने तक सीमित नहीं रहेगा. कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन बढ़ने से उनकी खर्च करने की क्षमता बढ़ सकती है. इससे बाजार में मांग और खपत (Demand and Consumption) को सहारा मिलने की उम्मीद है.

मसलन, कर्मचारियों के पास ज्यादा पैसा आने पर वे घर, गाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्यटन और दूसरी सेवाओं पर खर्च बढ़ा सकते हैं. इससे कारोबार और घरेलू मांग को बढ़ावा मिल सकता है.

डॉयचे बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की वास्तविक GDP ग्रोथ 7.3%, वित्त वर्ष 2027-28 में 7.2% और वित्त वर्ष 2028-29 में 7.3% रहने का अनुमान जताया है.

बैंक का मानना है कि पश्चिम एशिया संकट और सामान्य से कम मानसून जैसी चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार बनी रह सकती है.

यह भी पढ़ें | 8वां वेतन आयोग: 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों की बढ़ेगी पेंशन? सरकार के जवाब से समझिए पूरा मामला




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button