

90 के दशक की बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग आज के मुकाबले काफी मुश्किल हुआ होती थी. तब न तो वैनिटी वैन जैसी सुविधाएं थीं और न ही इतने आराम के इंतजाम. उसी दौर की एक दिलचस्प घटना एक्ट्रेस नीलम से जुड़ी है. फिल्म ‘पाप की दुनिया’ के एक लोकप्रिय गाने की शूटिंग के दौरान वे थकान से बेहोश हो गई थीं. यह गाना था ‘चोरी-चोरी यूं जब हो’, जिसे किशोर कुमार ने अपनी मधुर आवाज में गाया था. संगीत बप्पी लहिरी का था और बोल अंजान ने लिखे थे.
दिन-रात की शूटिंग
‘पाप की दुनिया’ में सनी देओल और नीलम दोनों नजर आए थे. यह गाना आज भी लोगों को बहुत पसंद है. नीलम ने खुद एक रियलिटी शो में इस घटना का जिक्र किया था. उन्होंने बताया कि ऊटी में इस गाने की शूटिंग हो रही थी. उस समय लगातार बारिश हो रही थी. गाना दो दिनों में पूरा करना था क्योंकि उनके पास आगे की डेट्स नहीं थीं. इसलिए टीम ने दिन-रात शूटिंग की.
नीलम के शब्दों में, ‘हमने दो दिन पूरा दिन और पूरी रात शूट किया. चार बजे के आसपास मेरी आंखें चार हो गईं और मैं बेहोश हो गई. इतनी थकान हो गई थी कि चक्कर खाकर गिर गई. बेचारे सनी देओल मुझे संभालने की कोशिश कर रहे थे.’
पॉपुलर हुआ गाना
उस समय की शूटिंग की मुश्किलों का अंदाजा इस घटना से आसानी से लगाया जा सकता है. लगातार 24 घंटे से ज्यादा काम करने के बाद शरीर जवाब दे गया था. नीलम उस दौर की सादी और पॉपुलर हीरोइन मानी जाती थीं. उन्होंने चंकी पांडे और सनी देओल के साथ कई फिल्में की थीं.
ये Video भी देखें: बटवारा 1947 पर सनी देओल का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, विभाजन की कहानी पर क्या बोले? Jailer Swathi Sathe हुईं रिटायर
‘पाप की दुनिया’ 1988 में आई थी. इसका यह गाना इतना हिट हुआ कि सालों बाद भी लोग इसे सुनते हैं. हाल ही में आई फिल्म ‘तू या मैं’ में भी यह गाना फिर से सुनाई दिया. किशोर कुमार की आवाज का जादू आज भी बरकरार है.
ये भी पढ़ें: 31 साल पुराना वो गाना जिसने पॉपुलर कर दिया था टपोरी लुक, उदित नारायण की आवाज बनी मस्तमौला युवाओं की फेवरिट





