

नई दिल्ली:
बॉक्स ऑफिस पर कम बजट की फिल्में इन दिनों ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल कर रही हैं क्योंकि वह फिल्में बजट से ज्यादा कमाई कर रही हैं. लेकिन क्या आपको 1994 की उस फिल्म के बारे में पता है, जिसे बनने में 3 साल का वक्त लगा. लेकिन जब यह पर्दे पर आई तो 2.9 करोड़ के बजट में केवल 86.5 लाख की कमाई हासिल कर पाई. हालांकि आज यह ना सिर्फ कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है. बल्कि इसके 7 गाने फैंस के बीच खूब पॉपुलर हैं. इन गानों को आशा भोसले और एसपी बालासुब्रमण्यम ने अपनी आवाज से कल्ट का दर्जा हासिल करवाया था.
7 गानों की फ्लॉप फिल्म बनीं कल्ट
यह फिल्म है सलमान खान और आमिर खान की अंदाज अपना अपना, जिसमें करिश्मा कपूर और रवीना टंडन फीमेल लीड थीं. वहीं परेश रावल विलेन के रोल में नजर आए थे. IMdb के मुताबिक फिल्म को बनने में तीन साल का वक्त लगा क्योंकि सलमान खान और आमिर खान अपना स्क्रीन टाइम बढ़ाना चाहते थे. हालांकि समय बीतने के बाद दोनों फिल्म करने के लिए तैयार हो गए. लेकिन खास बात यह है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान, आमिर, करिश्मा और रवीना एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे थे.
3 साल में बनीं करोड़ों की फिल्म की कमाई लाखों में
अंदाज अपना अपना को 2.9 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 86.5 लाख की कमाई हासिल की थी. वहीं 1994 में फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शुमार थी. हालांकि आज यह फिल्म कल्ट क्लासिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल होती है, जिसकी तकदार 7 गानों ने बदली, जो आज भी हिट होते हैं.
अंदाज अपना अपना के 7 गाने
अंदाज अपना अपना 160 मिनट की फिल्म थी, जिसमें 33.44 मिनट के गाने थे. फिल्म का 7 गानों का म्यूजिक तुषार भाटिया ने कंपोज किया था और बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे. वहीं सलमान खान के गानों को एसपी बालासुब्रमणयम ने आवाज दी थी.
पहला गाना दो मस्ताने चले जिंदगी बनाने (एस.पी. बालासुब्रमण्यम, देबाशीष दासगुप्ता)
दूसरा गाना दिल करता है तेरे पास आऊं (मंगल सिंह)
तीसरा गाना ये रात और ये दूरी
(एस.पी. बालासुब्रमण्यम, आशा भोंसले)
चौथा गाना एल्लो जी सनम हम आ गये (विकी मेहता, बेहरोज चटर्जी)
पांचवा गाना जाना तूने जाना नहीं
(अभिजीत, बेहरोज़ चटर्जी, देबाशीष दासगुप्ता, साधना सरगम)
छठा गाना शोला शोला तू भड़के
(एस.पी. बालासुब्रमण्यम, सपना मुखर्जी, बेहरोज चटर्जी, देबाशीष दासगुप्ता)
सातवां गाना बंदा बोल मेरा क्या बनेगा (तुषार भाटिया)





