खबर

Sagittarius Tarot Card Rashifal: नई पार्टनरशिप के खुल सकते हैं रास्ते, सहयोग से मिलेंगे बेहतर परिणाम | Tarot Card 21 September 2026 Sagittarius Dhanu Tarot Card daily future predictions


Sagittarius Tarot Card Rashifal: नई पार्टनरशिप के खुल सकते हैं रास्ते, सहयोग से मिलेंगे बेहतर परिणाम

Sagittarius Aaj Ka Rashifal 21 September 2026 | Dhanu Tarot card horoscope Today

Photo Credit: NDTV

Sagittarius Tarot Card Horoscope 21 September 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: परिवार में दो करीबी सम्बन्धियों के बीच चल रहे  मतभेद को समझदारी से समाप्त करने का प्रयास कर सकते हैं.मित्र से साझेदारी का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है.पैसों के मामले में किसी भरोसेमंद की सलाह लाभदायक साबित होगी. परिवार की महिलाओं की सुख सुविधाओं का ख्याल रखें. संतान के विवाह में आ रही परेशानी से चिंतित हो सकते है. जीवनसाथी के साथ इस विषय पर बातचीत करेंगे. 

व्यवसायिक/ Professional

साझेदार के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है. अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पूर्व पेमेंट की शर्तें और जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से रखें.कानूनी मामलों में प्रकरण से संबंधित दस्तावेजों को व्यवस्थित करें.किसी भी कार्य की सफलता बेहतर टीमवर्क पर निर्भर करती है.अपने साथ कार्य करने वाले सहयोगियों और कर्मचारियों को उचित सम्मान दें. किसी के भी साथ बदसलूकी ना करें. सार्वजनिक स्थलों पर  व्यवहार में मर्यादा बनाए रखें. 

 स्वास्थ्य/Health

बिना आवश्यकता के किसी भी दवा का सेवन न करें. सेवन से पूर्व चिकित्सक  की सलाह अवश्य लें.

आर्थिक स्थिति/Finance

व्यवसाय में हिसाब-किताब दूसरों के भरोसे ना छोड़े हिसाब-किताब की जांच स्वयं करें.

रिश्ते/Relationship

किसी की अपेक्षा को पूरा करने के लिए गलत वादा ना करें. भावनाओं को दबाने की जगह उन्हें सही तरीके से जाहिर करें.
 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button