खबर

Aquarius Tarot Card Rashifal: जरूरत से ज्यादा प्रशंसा से बचें, परिवार में शांति बनाए रखना होगा जरूरी | Tarot Card 21 September 2026 Aquarius Kumbh Tarot Card daily future predictions


Aquarius Tarot Card Rashifal: जरूरत से ज्यादा प्रशंसा से बचें, परिवार में शांति बनाए रखना होगा जरूरी

Aquarius Aaj Ka Rashifal 21 September 2026 | Kumbh Tarot card horoscope Today

Photo Credit: NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 21 September 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: किसी बाहरी व्यक्ति की दखलंदाजी के चलते परिवार में कलह की स्थिति हो सकती है.इस समय आपसी सामंजस्य बेहतर करने का प्रयास करें.बच्चों को बड़ों की लड़ाई में शामिल न होने दे. परिवार की महिलाओं और बुजुर्गों का सम्मान बनाए रखें. किसी गलत व्यक्ति की मौजूदगी परिवार को बिखेर सकती है.छोटी-छोटी बातों पर मतभेद ना करें. गलतफहमी होने पर आपस में बातचीत कर सुलझाने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional

कार्य क्षेत्र में अपनी समझदारी और सूझबूझ से कार्यों को पूरा करें. किसी की बातों में आकर गलत निर्णय न लें. उच्च अधिकारियों और वरिष्ठ जनों के साथ व्यवहार अच्छा रखें.अपने व्यवहार में नम्रता और सहजता लाएं. अधिक प्रशंसा अहंकारी बना सकती है .इस बात से बचकर रहे. सहयोगियों के कार्य में मदद कर उनके साथ रिश्ते मधुर बनाए जा सकते हैं.विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें. गलत शब्दों का प्रयोग से गलत अर्थ निकला जा सकता है.जो आपके व्यक्तित्व पर दाग लगा देगा. 

स्वास्थ्य/Health

लगातार कार्य करते समय बीच में आराम ले. एक छोटी सी नींद ताजगी दे सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

पैसों से जुड़े मामले में तथ्यों की जांच अवश्य करें. किसी को पैसे लेते या देते समय गिने जरूर. 

रिश्ते/Relationship

रिश्तो में साफ बातचीत की जरूरत महसूस कर सकते हैं. प्रिय के साथ बहस की जगह एक दूसरे को समझने का प्रयास करें.
 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button