खबर

29 जून क्यों है देओल परिवार के लिए खास, खासतौर पर सनी देओल ने इसी तारीख पर दी थीं दो ब्लॉकबस्टर | 29 june is very lucky for dharmendra sunny deol and bobby deol check details



नई दिल्ली:

धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल तीनों ही सितारों ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है. इमोशन, एक्शन और रोमांस तीनों मोर्चों पर खरे उतरे. इन तीनों सितारों ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दीं. इनकी लंबी चौड़ी फिल्मोग्राफी पर नजर दौड़ाते हुए हमने पाया कि 29 जून की तारीख देओल परिवार के लिए बहुत ही खास मानी जा सकती है. खास इसलिए क्योंकि ये वही तारीख है जब 1984 में सनी एक यादगार फिल्म लेकर आए. इसके 23 साल इसी तारीख को एक और फिल्म आई जिसमें केवल सनी नहीं बल्कि पापा धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल भी थे.

23 साल में दो फिल्में और रिलीज की तारीख 29 जून

इंट्रोडक्शन पढ़कर आपको लग रहा होगा कि ये सनी पाजी की कौनसी 2 फिल्में हैं जो एक ही तारीख पर रिलीज हुईं लेकिन इनमें 23 साल का अंतर था. इनमें से पहली फिल्म थी साल 1984 में आई सोनी महिवाल. ये फिल्म एक लव स्टोरी थी जिसमें सनी देओल के साथ लीड रोल में पूनम ढिल्लों थीं. इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक फिल्म का बजट करीब ढाई करोड़ था. वहीं विकिपीडिया पर फिल्म की कलेक्शन को दी गई जानकारी की मानें तो कमाई 7.20 करोड़ रही थी. बजट और कमाई के फर्क से आप समझ सकते हैं कि ये फिल्म उस जमाने में कितनी बड़ी हिट साबित हुई होगी. ऐसे में 29 जून 1984 की तारीख यादगार और खास ना हो ऐसा कैसे हो सकता है.

29 जून 2007 को आई ‘अपने’

2007 में जब पापा धर्मेंद्र और बेटे सनी-बॉबी की तिकड़ी पर्दे पर आई तो इमोशन्स की बाढ़ आ गई. धर्मेंद्र के अपने बैनर विजेता फिल्म्स के बैनर तले आई इस फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था. अनिल शर्मा के साथ तो वैसे भी सनी ने कई फिल्में दी हैं. इनमें गदर, गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर शामिल हैं. अपने भी अनिल ने डायरेक्ट की थी और 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने तीन गुना कमाई की थी. बॉक्स ऑफिस पर अपने की झोली में 69.28 करोड़ रुपये की कलेक्शन की थी. 

यह भी पढ़ें: अब्दु रोजिक के साथ धोखाधड़ी, अपनी ही टीम ने हड़प ली कमाई, बिग बॉस-16 से नहीं मिला फीस का एक भी पैसा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button