मनोरंजन

23 साल के करियर में शाहिद कपूर ने दी सिर्फ 2 HIT, पहचान बनाने में लग गए थे 3 साल


Shahid Kapoor Hit Movies: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर शाहिद कपूर ‘ओ रोमियो’ के बाद एक और फिल्म ले आए हैं. फरवरी 2026 में उनकी फिल्म ओ रोमियो रिलीज हुई थी, जबकि अब उनकी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ भी रिलीज हो चुकी है. इसी बीच हम आपको एक्टर के करियर का एक ऐसा आंकड़ा बताने जा रहे हैं जो आपको हैरान कर देगा. 23 साल के करियर में शाहिद के खाते में सिर्फ दो हिट फिल्में दर्ज हैं.

शाहिद कपूर की पहली हिट फिल्म

अभिनेता पंकज कपूर और एक्ट्रेस नीलिमा अजीम के बेटे शाहिद कपूर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म ‘इश्क विश्क’ से की थी. ये एक एवरेज फिल्म साबित हुई थी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर के करियर की पहली हिट फिल्म का नाम है ‘विवाह’. ये फिल्म 2006 में आई थी. इसमें उन्होंने एक्ट्रेस अमृता राव के साथ काम किया था. 

ये भी पढ़ें: ‘वो स्टेज के लिए ही बनी है…’, बहुत फिल्मी है आलिया भट्ट की बेटी राहा, ‘अल्फा’ एक्ट्रेस बोलीं- उसे डांस करना पसंद है

शाहिद कपूर की दूसरी हिट फिल्म

वहीं शाहिद कपूर ने अपने करियर की दूसरी हिट फिल्म साल 2007 में दी थी. इस फिल्म का नाम है ‘जब वी मेट’. इसमें उन्होंने अपनी एक्स रह चुकीं और मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ काम किया था. दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दी जीत लिया था. इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी.

सेमी-हिट और ब्लॉकबस्टर भी है लिस्ट में

चाहे शाहिद कपूर के करियर में दो ही हिट फिल्में हों, लेकिन वो सेमी-हिट फिल्में भी दें चुके हैं. वहीं उनके खाते में दो ब्लॉकबस्टर भी मौजूद है. शाहिद की सोलो ब्लॉकबस्टर ‘कबीर सिंह’ है. वहीं एक अन्य ब्लॉकबस्टर है ‘पद्मावत’. इसमें उन्होंने लीड रोल नहीं निभाया था. वहीं शाहिद कपूर अपने दो दशक से ज्यादा के करियर में ढेर सारी फ्लॉप फिल्में भी दें चुके हैं.

ये भी पढ़ें: साल 2022 में आई इस मराठी फिल्म ने रचा था इतिहास, 15 करोड़ के बजट में कमाया था 308% प्रॉफिट

‘कॉकटेल 2’ में दो हसीनाओं संग लड़ा रहे इश्क

शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल लव ट्रायंगल पर बेस्ड है. इस फिल्म में वो दो मशहूर एक्ट्रेसेस रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के साथ इश्क लड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. ‘ए’ सर्टिफ़िकेट वाली इस फिल्म का डायरेक्शन होमी अदजानिया ने किया है. देखना होगा कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई करती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button