
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के क्षेत्र उज्जैन में अपराधियों के हौंसले बेहद बुलंद दिखाई पड़ रहे हैं, ताजा मामला जिले के नीलगंगा थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां माधव क्लब रोड स्थित दवा बाजार में सरेराह एक युवती पर जानलेवा हमला हुआ है, दवा बाजार की एक मेडिकल शॉप “दयाल फार्मा” पर काम करने वाली युवती को एक सिरफिरे युवक ने सरेआम चाकू मार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया.
वहीं, चाकूबाजी की घटना में घायल युवती को लहूलुहान हालत में तुरंत नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है. यहां बता दें कि युवती को पहले शासकीय चरक अस्पताल लाया गया फिर निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां हालात नाजुक है. पुलिस ने बताया है कि घायल युवती का नाम पूजा बताया जा रहा है जो कि बापू नगर की रहने वाली है. जबकि आरोपी का नाम सुनील बताया जा रहा है.
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही नीलगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल, पुलिस आस-पास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है. वहीं सरेराम चाकूबाजी की घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें साफ दिख रहा है कि युवक आता है और युवती से बात करने लगता है. इसके बाद आरोपी फिर चाकू निकाल कर युवती पर ताबड़तोड़ हमले कर देता है.
सिर, पेट, गर्दन और पीठ पर किया वार
सीसीटीवी देखने पर स्पष्ट हो रहा है कि महज 13 सेकण्ड में 15 से अधिक वार किए गए है. यह वार सिर, पेट, गर्दन और पीठ पर हुए है. फिर आस पास के लोग मौके पर पहुंचते है तो युवक भाग जाता है. बताया जा रहा है कि युवक कई दिनों से युवती को परेशान कर रहा था.
दिग्विजय सिंह बोले- ‘राम मंदिर चंदा चोरी से ध्यान भटकाने के लिए लाया गया सीएम का जमीन विवाद’