खबर

हुनर किसी पिनकोड का मोहताज नहीं, आसमान सबका है: वंदे भारतम बैच की घोषणा कर बोले गौतम अदाणी | Gautam adani vande bharatam program all details first batch innovation platform



अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने इनोवेशन के लिए ‘वंदे भारतम’ नाम की पहल शुरू की है. इस पहल के तहत पहले समूह के प्रतिभागियों का चयन भी हो गया है. देशभर से 26 हजार से ज्यादा आवेदन आए थे. इस पहल के तहत देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आवेदन मिले थे. मोबिलिटी, पर्यावरण, टेक्नोलॉजी, कृषि, रक्षा जैसे कई क्षेत्रों से लोगों ने अपने आइडिया भेजे थे.

इन सभी आइडिया का एक ही उद्देश्य था कि देश के सामने मौजूद बड़ी चुनौतियों का समाधान कैसे निकाला जाए. ‘वंदे भारतम’ ऐसे ही हुनरमंद इनोवेटर्स को एक प्लेटफॉर्म देने का काम कर रहा है, जहां उन्हें न सिर्फ सीखने का मौका मिल रहा है बल्कि आगे बढ़ने के अवसर भी दिए जा रहे हैं.

इस पहल के तहत हर किसी को समान अवसर देने की कोशिश की जा रही है. इस पहल की सोच यही है कि देश में प्रतिभा हर जगह मौजूद है, लेकिन सभी को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर नहीं मिल पाते. 

पहले समूह के लॉन्च पर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, “इस कार्यक्रम के तहत हम ऐसे इनोवेटर्स की मदद करना चाहते हैं जो आगे चलकर बड़े कारोबार खड़े कर सकते हैं.”

गौतम अदाणी ने आगे कहा, “जब मैं इनोवेटर्स को देखता हूं, मुझे भविष्य के भारत की अपार संभावनाएं दिखाई देती हैं. प्रतिभा की कोई सीमा नहीं होती और अवसर की भी कोई सीमा नहीं होनी चाहिए.”

गौतम अदाणी ने आगे कहा कि कई साल बाद मुझे उम्मीद है कि जब हम इस पहल को पीछे मुड़कर देखेंगे तो ऐसे बड़े संस्थापक और उद्यमी खड़े होंगे जिन्होंने न सिर्फ कारोबार खड़े किए होंगे बल्कि भारत को बदलने में अपना योगदान भी दिया होगा.

जानकारी के लिए बता दें कि इन प्रतिभागियों का चुनाव कई चरणों वाली मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद किया गया है. अब वंदे भारतम के इमर्सिव कार्यक्रम में ये सभी हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान कई मेंटरशिप सेशन आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा, उद्योग जगत के बड़े उद्योगपतियों से मुलाकात का मौका भी मिलेगा.

पूरी पहल का अंतिम कार्यक्रम ‘वंदे भारतम ग्रैंड फिनाले’ 14 अगस्त को आयोजित होगा. इसमें चुने गए इनोवेटर्स को न सिर्फ सम्मानित किया जाएगा बल्कि उन्हें ‘वंदे भारतम’ ट्रॉफी भी दी जाएगी.

इस प्लेटफॉर्म का दूरगामी लक्ष्य यही है कि एक ऐसा इनोवेशन इकोसिस्टम तैयार किया जाए, जहां ना सिर्फ नए आइडिया की पहचान की जा सके बल्कि उन्हें जरूरी मदद भी दी जाए. उन्हें नेटवर्क और संस्थानों तक पहुंच दिलाई जा सके जिससे वे अपने कारोबार में तेजी से आगे बढ़ सकें.

जानकारी के लिए बता दें कि ‘वंदे भारतम’ देश में इनोवेशन को बढ़ावा देने वाली पहली नायाब पहल है. इस नई पहल को 25 जून को गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिन पर लॉन्च किया गया था.

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button