खबर

यूपी के भैंसिया गांव में दूध के उधार पैसे मांगने पर तड़ातड़ चली गोलियां, छत से पत्थर भी फेंके, VIDEO | up Moradabad firing on Bhainsiya village after ask milk payment












मुरादाबाद में दूध के उधार पैसे मांगने पर चली गोलियां.

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. भैंसिया गांव में दूध के उधार पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ. ये विवाद देखते ही देखते आपसी झड़प में बदल गया. आरोप है कि पैसे मांगने से नाराज दूध खरीदार ने अपने साथियों संग मिलकर छत से पथराव और तमंचे से कई राउंड फायरिंग की. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई.

छत से पथराव और फायरिंग

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कथित तौर पर छत से पथराव और फायरिंग होते दिखाई दे रही है. हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि और मामले की पूरी जानकारी सामने आना बाकी है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. अब पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि विवाद कैसे शुरू हुआ और फायरिंग में कौन-कौन शामिल था.

पत्थर फेंकने का वीडियो आया सामने

 सामने आए वीडियो में छत पर मौजूद कुछ लोग पथराव करते दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दूध के पैसे मांगने पर पहली बार ऐसा विवाद नहीं हुआ है. पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं.

आगरा और मुरैना में भी दूध के पैसों पर चली थी गोलियां

ऐसा ही एक मामला नवंबर 2025 में मध्य प्रदेश के मुरैना और सितंबर 2024 में यूपी के आगरा से भी सामने आया था. मुरैना के जनकपुर गांव में दूध के पैसे मांगने पर हुई कहासुनी के दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग कर दो लोगों को घायल कर दिया था.  वहीं आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के मलूपुर गांव में दूध के उधार पैसे मांगने पर खरीदार पक्ष ने कई राउंड फायरिंग कर एक युवक को घायल कर दिया था.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-पागल कुत्ते के काटते ही गाय की मौत, उसी के दूध से बना चरणामृत गांव में बंटा; 450 लोगों को लगी रेबीज की वैक्सीन




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button