मध्य प्रदेश

हिमाचल: सुक्खू सरकार के खिलाफ BJP का बड़ा दांव, दो समितियों का गठन, वरिष्ठ नेताओं को दी जिम्मेदारी


हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है. पार्टी ने सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने और प्रदेशव्यापी जन आंदोलन चलाने के लिए दो अलग-अलग समितियों का गठन किया है. इन समितियों में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर और सांसद कंगना रनौत समेत कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है.

BJP ने दो समितियों का गठन कर वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपने राजनीतिक अभियान को तेज करने की तैयारी कर ली है. पार्टी ने चार्जशीट समिति और जन आंदोलन समिति का गठन करते हुए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है. बीजेपी का कहना है कि सरकार की कथित विफलताओं को जनता के बीच ले जाया जाएगा और प्रदेशभर में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा. पत्र प्रदेश कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर की ओर से जारी किया गया है.

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अपने राजनीतिक अभियान को तेज करते हुए दो महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया है. इसमें पहली चार्जशीट समिति प्रदेश सरकार के खिलाफ आरोप-पत्र तैयार करेगी. इस समिति में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन को शामिल किया गया है. इसके अलावा सतपाल सिंह सत्ती, रणधीर शर्मा, विक्रम ठाकुर, सुधीर शर्मा, बलवीर वर्मा, पायल वैद्य, त्रिलोक जम्वाल और राजेंद्र राणा भी समिति के सदस्य बनाए गए हैं.

सोशल मीडिया की दोस्ती से शादी तक का सफर, वियतनाम की युवती ने फतेहपुर के युवक संग लिए सात फेरे

जन आंदोलन समिति करेगी, सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन की तैयारी

वहीं दूसरी जन आंदोलन समिति सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और जनसंपर्क अभियानों की रणनीति तैयार करेगी. इस समिति में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सुरेश कश्यप, डॉ. राजीव भारद्वाज, सांसद कंगना रनौत, विपिन सिंह परमार, पवन काजल, विनोद कुमार, बिहारी लाल शर्मा, राकेश जम्वाल, गोविंद सिंह ठाकुर, राजीव सैजल, रश्मिधर सूद और डी.एस. ठाकुर को सदस्य बनाया गया है.

Monsoon 2026: हिमाचल प्रदेश में फिर सक्रिय होगा मानसून, 18 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button