मध्य प्रदेश

हिमाचल सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 18 IAS और 16 HPAS अधिकारियों के ट्रांसफर


हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं. मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

डॉ.अभिषेक जैन को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ फाइनेंशियल कमिश्नर (अपील) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि सुदेश कुमार मोख्टा को सचिव (सहकारिता) नियुक्त किया गया. अमरजीत सिंह अब सचिव (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एवं हाउसिंग) का कार्यभार संभालेंगे, जबकि गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार उनके पास रहेगा.

 इन्हें भी मिली जिम्मेदारियां 

  • तोरुल एस. रवीश को निदेशक भू-अभिलेख बनाया गया.
  • अभिषेक वर्मा अब केवल निदेशक एचपी मिल्कफेड के रूप में कार्य करेंगे.
  • अजय कुमार यादव को प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन नियुक्त किया गया.
  • राहुल जैन को एचपी अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम तथा महिला विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया.
  • दिव्यांशु सिंगल को एडीसी-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए), सोलन नियुक्त किया गया.
  • ओमकांत ठाकुर को प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई.
  • गुरसिमर सिंह को प्रबंध निदेशक, जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड बनाया गया.

यह भी पढ़ें: हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए चेतावनी जारी; फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा

जिला स्तर पर नियुक्तियां

  • ईशांत जसवाल को एडीसी (डीआरडीए), ऊना नियुक्त किया गया.
  • रुपिंदर कौर को एडीसी (डीआरडीए), बिलासपुर बनाया गया.
  • डॉ. राजदीप सिंह को आयुक्त, नगर निगम सोलन नियुक्त किया गया.
  • प्रियंशु खटी को एडीसी (डीआरडीए), मंडी की जिम्मेदारी दी गई है.
  • डॉ. अंजलि गर्ग को एसडीएम कांगड़ा बनाया गया है.
  • चंद्र प्रकाश को एसडीएम मंडी नियुक्त किया गया है.

सरकार का कहना है कि ये तबादले और नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभिन्न विभागों में कार्यों के बेहतर समन्वय के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है. यही नहीं सरकार ने 16 हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HPAS) अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं. कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे.

HPAS के भी तबादला आदेश

अश्वनी कुमार को अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-कम-परियोजना निदेशक, डीआरडीए कुल्लू से आईटीडीपी, केलांग में परियोजना अधिकारी नियुक्त किया गया. एकता काप्ता को नगर निगम सोलन के आयुक्त पद से अतिरिक्त निदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, शिमला लगाया गया. संजीव कुमार-I को श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक से सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की भेजा गया.

इसके आलावा शिल्पी बैक्टा को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा (धर्मशाला) से अतिरिक्त सचिव (लोक निर्माण) नियुक्त किया गया. वह राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगी.सुरजीत सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव पद से अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-कम-परियोजना निदेशक, डीआरडीए कुल्लू लगाया गया. हितेश आजाद को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से सहायक बंदोबस्त अधिकारी शिमला नियुक्त किया गया.

सिद्धार्थ आचार्य को डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के रजिस्ट्रार पद से एचआरटीसी का कार्यकारी निदेशक बनाया गया. सन्नी शर्मा को एचपीएमसी के महाप्रबंधक पद से एसडीएम कुपवी नियुक्त किया गया. नरेश कुमार वर्मा को एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक पद से अतिरिक्त निदेशक, श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया. चेत सिंह को अतिरिक्त निदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान से सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण एवं अतिरिक्त परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया.

एसडीएम स्तर पर बदलाव

गौरव चौधरी को घुमारवीं के एसडीएम पद से कांगड़ा में सहकारी समितियों के अतिरिक्त रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है. विश्रुत भारती को फतेहपुर (कांगड़ा) से कफोटा (सिरमौर) का एसडीएम बनाया गया है. रमन कुमार शर्मा को कफोटा से फतेहपुर स्थानांतरित किया गया है. अभिषेक बरवाल को कोटखाई से घुमारवीं का एसडीएम नियुक्त किया गया है. पूजा अधिकारी को सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की से एसडीएम नगरोटा बगवां बनाया गया है. अमन कुमार को एसडीएम कुपवी से एचपीएमसी का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर, धर्मशाला में होगी बैठक; राम मंदिर और नीट बनेगा मुद्दा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button