

महाराष्ट्र में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है. लोनावाला में बारिश ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यहां पर 900 मिमी बारिश दर्ज की गई है. पुणे में 3 दिन की मूसलाधार बारिश से 22 जगहों पर भूस्खलन हुआ है. वहीं ताम्हिनी घाट में मलबे में 3 घर दब गए हैं. राज्यभर में सोमवार को हुई भारी बारिश की वजह से हुई अलग-अलग घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई. हादसों में लगभग 100 घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. बाढ़ जैसी स्थिति की वजह से सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर जोर रहेगा. उद्धव ठाकरे ने आज शाम 7 बजे मातोश्री मेंविधायकों की अहम बैठक बुलाई है.
ये भी पढ़ें-आंधी-तूफान और बारिश… दिल्ली-यूपी में 4 दिन IMD अलर्ट, उत्तराखंड, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बरसात
ये भी पढ़ें- 500 रुपये के एक-दो नोट से हुई थी राम मंदिर चढ़ावा चोरी की शुरुआत, जानें कैसे करोड़ों तक पहुंच गई बात





