मध्य प्रदेश

हिमाचल लैंडस्लाइड: किन्नौर से टूटा संपर्क, NH-5 पूरी तरह बंद


हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है. किन्नौर जिले के प्रवेश द्वार चौरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 5 (NH-05) पर भारी बड़ी चट्टानें और बोल्डर गिर गए हैं, जिससे किन्नौर का सड़क संपर्क फिलहाल कट गया है और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. कई यात्री और स्थानीय लोग सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं.

NHAI की टीम ने जेसीबी से सड़क से मलबा कार्य किया शुरू

लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं. चौरा के पास भी अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया. घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीमें मौके पर पहुंच गईं. जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की सहायता से सड़क से मलबा और चट्टानों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है.

हिमाचल: धर्मशाला BJP विधायक पर FIR, आय से अधिक संपत्ति के आरोप

यात्रियों से अपील आधिकारिक जानकारी के बाद ही करें सफर

हालांकि, लगातार हो रही बारिश और बीच-बीच में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण बहाली कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. अधिकारियों ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम तथा सड़क की स्थिति की आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने के बाद ही सफर करें.

गौरतलब है कि किन्नौर जिले में मानसून के दौरान भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं. इससे पहले भी भारी बारिश के कारण NH-05 कई बार बाधित हो चुका है, जिससे जनजीवन और आवाजाही प्रभावित हुई थी. फिलहाल प्रशासन मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास में जुटा हुआ है.

हिमाचल को नई EV बसों की सौगात, CM सुक्खू ने BJP को घेरा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button