मध्य प्रदेश

हिमाचल में कांग्रेस ने अपनी इस टीम में किया बदलाव, लिस्ट जारी


हिमाचल के 2027 के चुनावों की तैयारियों को धार देने के लिए कांग्रेस ने अपने मीडिया विभाग का पुनर्गठन किया है. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) ने संगठन को मजबूत करने, मिशन रिपीट 2027 के मद्देनजर और सरकार की नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से मीडिया विभाग में 65 नई नियुक्तियां की हैं.

इसका उद्देश्य अगामी चुनावों के लिए पार्टी की स्थिति को मजबूत करना और जीत को सुनिश्चित करना है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने सोमवार देर शाम नई टीम की सूची जारी की.

कसौली रेप केस में मोहन लाल बड़ौली को HC से राहत, क्लोजर रिपोर्ट को ठहराया सही

 5 युवा विधायकों को बनाया सीनियर प्रवक्ता 

पवन खेड़ा द्वारा जारी सूची के अनुसार, पांच विधायकों को स्टेट सीनियर प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. इनमें विधायक भवानी पठानिया, केवल सिंह पठानिया, चंदर शेखर, अनुराधा राणा और विवेक शर्मा शामिल हैं. इसके जरिए पार्टी पार्टी ये संदेश देने चाहती है कि वो जमानी स्तर के युवाओं को अवसर देती है.  वहीं, 18 नेताओं को स्टेट प्रवक्ता बनाया गया है. इनमें प्रदीप वर्मा, पुनीत माली, मुकेश शर्मा, संजीव गुलरिया, रुपिंदर ठाकुर, संजीव सैनी, विकास कपूर, सुनील कुमार बरसैन, संजीव गांधी, अक्षय सिंह दढ़वाल, योगेश शर्मा, किरण गुलरिया, पूजा कुमार सांडी, उषा तोमर, सुरेंद्र काकू, अनुज धीमान, प्यारे लाल और धीरेंद्र चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

9 स्टेट पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर

इसके अलावा स्टेट पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर के रूप में पुष्पा कटोच, दिनेश आर्य, गगन रुक्टा, शशि कांत, विवेक सैनी, सतेंद्र पाल नेहरू, जितेंद्र सिंह राणा, अर्पित सिंह राठौर और आशुतोष चौहान को नियुक्त किया गया है. कांग्रेस ने स्टेट मीडिया पैनलिस्ट के तौर पर विवेक कटोच, नवनीत सूद, भूषण रोहता, इंजीनियर शगुन दत्त, उषा राठौर, विनय मेहता, संजीता चौहान, यासीन बट्ट, आरपी सिंह, शिवानी चौहान और बिंदी कल्याण को शामिल किया है.

 12 सदस्यीय रिसर्च टीम

वहीं, स्टेट रिसर्च कोऑर्डिनेटर के रूप में शैजा कटोच, वैशाली, अभिषेक नेगी, तिलक राज, अमनदीप गौतम, रोहित भोटा, डॉ. राजीव शर्मा, हरि दत्त शर्मा, विकास सिंह ठाकुर, डॉ. रोहित कुमार और साहिल शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है. सूची में गौरव शर्मा का नाम भी मीडिया विभाग से संबंधित नियुक्तियों में शामिल है.

कांग्रेस की नई मीडिया टीम को प्रदेश में पार्टी की नीतियों, सरकार की उपलब्धियों और जनहित कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ विपक्ष के आरोपों का प्रभावी जवाब देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

कांगड़ा में रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, चिट्टा-अफीम बरामद; FIR दर्ज

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button