मध्य प्रदेश

हिमाचल: बहनों के बाद अब भाइयों को भी मिली रक्षाबंधन की छुट्टी, सीएम ने किया ऐलान


हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. रक्षाबंधन के पर्व को लेकर राज्य सरकार ने भाइयों के लिए भी शुक्रवार (28 अगस्त) की छुट्टी कर देगी. इसके पहले राखी के दिन सिर्फ बहनों की छुट्टी होती थी, लेकिन अब सभी के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. विधानसभा में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह घोषणा की है.

साथ ही सीएम ने महिलाओं को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बहनों को HRTC बसों में मुफ्त यात्रा देने का भी ऐलान किया. अब राज्य की बहनें रक्षाबंधन के पर्व पर बसों में मुफ्त यात्रा कर पाएंगी. बता दें कि HRTC में मुफ्त यात्रा का प्रावधान पहले से ही है. हालांकि सीएम द्वारा छुट्टी की घोषणा के बाद सभी में खुशी का माहौल है. 

CM सुक्खू के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, क्या है मामला?

सीएम सुक्खू ने ट्वीट कर दी खुशखबरी

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “रक्षाबंधन का पावन त्योहार भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का उत्सव है. बचपन की शरारतों से लेकर जीवन के हर पड़ाव तक साथ निभाने वाला यह रिश्ता अपने आप में बेहद खास है. बहनों और भाइयों को साथ मिलकर रक्षाबंधन का पर्व मनाने तथा परिवार के साथ खुशियां बांटने के लिए मैं शुक्रवार को पूरे प्रदेश में एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करता हूं.”

भाइयों में भी छुट्टी के बाद खुशी की लहर

सीएम के ऐलान के बाद रक्षाबंधन पर छुट्टी मिलने से राज्य के भाइयों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. अब भाई भी बिना काम पर जाने की टेंशन से अपनी कलाई पर बहन से राखी बंधवा सकेंगे. सरकार के इस फैसले से राज्य के कर्मचारियों को भी अब अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने का मौका मिलेगा.

स्कूल एडमिशन में जाति का कॉलम खत्म, सुक्खू सरकार का फैसला





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button