मध्य प्रदेश

‘हिंदुत्व’ वाले बयान पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा, ‘यात्राएं निकालकर ढोंग क्यों?’


कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ‘हिंदुत्व’ संबंधी बयान के बाद सियासत तेज हो गई है. बीजेपी के विधायक मनोज चौधरी ने दिग्विजय सिंह को घेरते हुए उनसे सवाल किए हैं. उन्होंने पूछा है कि आप किस समुदाय से हैं? क्या आप हिंदू नहीं हैं? उन्होंने ये भी कहा कि अगर हिंदुत्व नफरत फैलाता है तो आप हिंदू धर्म की मान्यता वाली इस तरह की यात्राएं निकालकर क्यों ढोंग करते हैं?

देवास में मीडिया से बातचीत में बीजेपी विधायक मनोज चौधरी ने कहा, ”हिंदुत्व नफरत फैलाती है, अगर कोई ऐसी बात कहता है, तो मैं उनसे पूछता हूं कि आप किस समाज से आते हैं? आप किस समुदाय से हैं? क्या आप हिंदू नहीं हैं? अपने आपको को आप कौन से संप्रदाय का कहेंगे? 

हिंदू धर्म विश्व कल्याण की भावना रखता है- मनोज चौधरी

बीजेपी विधायक ने आगे कहा, ”हिंदू धर्म, जिसे सनातन भी कहा जाता है. यह विश्व कल्याण की भावना रखता है. आज तक किसी भी हिंदू संगठन, हिंदुत्व या किसी हिंदू व्यक्ति ने नफरत फैलाने का काम नहीं किया है. हमारे देश में हो या पूरी दुनिया में, आतंकवाद में कौन शामिल है और लोगों के बीच नफरत फैलाने का काम कौन करता है, यह आप और हम, हम सभी अच्छी तरह जानते हैं.”

हिंदू धर्म से जुड़ी यात्राएं निकालकर आप ढोंग क्यों करते हैं- मनोज चौधरी

उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय पर निशाना साधते हुए पूछा, ”मेरा तो उनसे फिर एक सवाल है कि अगर हिंदुत्व नफरत फैलाता है तो आप हिंदू धर्म को मानने वाली इस तरह की यात्राएं निकालकर क्यों ढोंग करते हैं, आप क्यों नाटक करने का प्रयास करते हैं? फिर उसके खिलाफ ही चलें

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा था?

यह विवाद तब शुरू हुआ था जब कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा था कि वह सनातन धर्म में विश्वास रखते हैं, लेकिन सनातन धर्म और हिंदू धर्म को अलग मानते हैं. उन्होंने दावा किया था कि ‘हिंदुत्व’ शब्द को विनायक दामोदर सावरकर ने प्रचलित किया और यह भी कहा कि हिंदू धर्म का समानता से कोई संबंध नहीं है. 

उन्होंने कहा, ”नफरत फैलाना हिंदुत्व है जो आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद सावरकर को अपना नेता मानकर करते हैं.” दिग्विजय सिंह ने यह बयान अपनी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान दिया. वो उज्जैन से अयोध्या तक करीब 1000 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा कर रहे हैं.

हरदीप सिंह पुरी MP से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, 2 नामांकन पहले ही हो गए थे रद्द



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button