मध्य प्रदेश

हिमाचल: 4 बार के MLA रहे नंद लाल पंचतत्व में विलीन, CM ने दी अंतिम विदाई


हिमाचल की रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे एवं सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल का बुधवार (4 नवंबर) को शिमला के रामपुर में उनके पैतृक गांव देओठी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. नंद लाल के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के एक समर्पित सिपाही थे, जिन्होंने रामपुर क्षेत्र के लोगों के कल्याण और उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया. क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा.

विनम्र और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे- सुखविंदर सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि स्वर्गीय नंद लाल बेहद सरल, विनम्र और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे. उन्होंने पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने कहा कि नंद लाल प्रदेश विधानसभा में हमेशा गरिमा, मर्यादा और तार्किक ढंग से अपनी बात रखते थे, जो जनहित के मुद्दों और संसदीय परंपराओं के प्रति उनकी गहरी समझ को दर्शाता था.

मुख्यमंत्री ने कहा कि नंद लाल के निधन से प्रदेश ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और समर्पित जनसेवक को खोया है. उनके जाने से सार्वजनिक जीवन में जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है. उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

इस दौरान ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक कुलदीप सिंह राठौर व हरीश जनारथा, हिमकॉन के अध्यक्ष विकेश चौहान, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

मंडी-पठानकोट हाईवे पर नारला-बिजनी फोरलेन शुरू, सफर होगा आसान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button