खबर

हिंदी दिवस पर 10 लाइनें क्या हैं? हर स्टूडेंट को जरूर करनी चाहिए याद, लाइफ में आएंगी काम | 10 Lines on Hindi Diwas 14 september Hindi Diwas Essay and Speech


हिंदी दिवस पर 10 लाइनें क्या हैं? हर स्टूडेंट को जरूर करनी चाहिए याद, लाइफ में आएंगी काम

हिंदी दिवस

file photo

Hindi Diwas 2026: हर साल 14 सितंबर को हिंदी भाषा मनाया जाता है. यह दिन देश से लेकर विदेश तक में हिंदी भाषा को बढ़ावा और सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. हिंदी दिवस हमें अपनी मातृभाषा की अहमियत और संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देता है. देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. कोई भी हिन्दुस्तानी जहां भी हो, दूसरे हिंदुस्तानी से हिंदी भाषा के जरिए ही अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करता है. हिंदी देश में सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है. आज देश का शायद ही ऐसा कोई हिस्सा है, जहां हिंदी सहजता से बोली या समझी ना जाती हो. हिंदी केवल हमारी मातृभाषा व राजभाषा ही नहीं बल्कि यह राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक है. चलिए आपको बताते हैं हिंदी दिवस पर 10 लाइनें क्या हैं?

हिंदी दिवस पर 10 लाइनें

  1. हिंदी दिवस हर वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है.
  2. 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में हिंदी को भारत की राजभाषा घोषित किया गया था.
  3. भारत में पहला आधिकारिक हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था.
  4. हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाने वाली भाषा है.
  5. हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी है.
  6. यह दिन हमें अपनी संस्कृति, एकता और राष्ट्रीय पहचान की याद दिलाता है.
  7. इस अवसर पर स्कूलों और कॉलेजों में भाषण, निबंध और कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है.
  8. यह विश्व में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली लोकप्रिय भाषा है.
  9. इस दिन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को हिंदी के प्रति जागरूक करना है.
  10. हमें अपनी राजभाषा का सम्मान करना चाहिए और इसके विकास में योगदान देना चाहिए.

हिंदी दिवस की शुरुआत कैसे हुई?

जब हमारा देश आजाद हुआ, तब सरकारी कामकाज और आपसी संपर्क के लिए एक भाषा चुनना जरूरी था. 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने लंबी चर्चा के बाद हिंदी को देश की आधिकारिक राजभाषा माना. इसके बाद साल 1953 से हर वर्ष 14 सितंबर को औपचारिक रूप से हिंदी दिवस मनाने का सिलसिला शुरू हुआ.

यह भी पढ़ें:-  दांतों का पीलापन कैसे हटेगा? पीलेपन को दूर कर मोतियों जैसा चमका देंगे ये 3 घरेलू उपाय, मसूड़े भी बनेंगे मजबूत

यह भी पढ़ें:- नए छिदवाए हैं कान-नाक? तेजी से हीलिंग के लिए जरूर अपनाएं ये 5 टिप्स, नहीं होगा दर्द और इंफेक्शन




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button