

ईरान के साथ डील खत्म करने के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान पर बड़ा हमला करने की धमकी दी है. ट्रंप ने कहा, ‘हम आज रात उनपर बड़ा हमला करेंगे.
अंकारा में नाटो समिट में बोलते हुए ट्रंप ने कहा, “मैं शायद आज रात उन्हें फिर से कड़ी सजा दूंगा. मैं उन्हें थोड़ी चेतावनी देता हूं. वे हर दिन एग्रीमेंट तोड़ते हैं. वे झूठ बोलते हैं, वे धोखा देते हैं,वे लोगों को मारते हैं. ईरान ने हमारे एयरक्राफ्ट कैरियर पर हमला किया.”
ट्रंप ने ईरानी बातचीत करने वाली टीम पर निराशा जताते हुए कहा कि बंद कमरे में हुई मीटिंग में जो चर्चा हुई, उसके बारे में उन्होंने झूठ बोला है. उन्होंने कहा है कि ईरान को न्यूक्लियर हथियार बनाने से रोकने के लिए किसी डील की दरकार नहीं है. ट्रंप ने कहा, “मुझे यह भी नहीं पता कि हम कोई डील करेंगे या नहीं, हो सकता है हम बिना डील के ही कर लें, क्योंकि आप जानते हैं क्या? यह आसान है.”
ईरान के साथ-साथ स्पेन से क्यों खफा हैं डोनाल्ड ट्रंप, क्यों दिए हैं व्यापार ठप करने के आदेश
ट्रंप ने डील भी कर दिया है खत्म
ट्रंप ने बुधवार को ईरान के साथ हुए समझौते से पैर पीछे खींच लिए हैं. उन्होंने कहा है कि ईरान के साथ समझौता करना वक्त की बर्बादी है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “वे घटिया और बीमार सोच वाले लोग हैं, उन्हें बीमार सोच वाले लोग ही चलाते हैं और वे बेरहम और हिंसक हैं. और अगर उनके पास परमाणु हथियार होता, तो वे उसका इस्तेमाल जरूर करते.”
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का डेलिगेशन ईरान के साथ बातचीत जारी रख सकते हैं, लेकिन उन्हें शक है कि इसका कोई फायदा होगा भी या नहीं. उन्होंने कहा, “वे बातचीत कर सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वे अपना समय बर्बाद कर रहे हैं.”
US ने ईरान पर हमला किया
रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मंगलवार को होर्मुज स्ट्रेट के इलाके में ईरानी मिलिट्री ठिकानों पर US के हवाई हमले किए गए. अधिकारियों ने कहा कि ये हमले अप्रैल में सीजफायर के बाद ईरान पर US के सबसे जोरदार हमले थे और इससे तेहरान और वॉशिंगटन के बदले की कार्रवाई के एक नए दौर में फंसने का खतरा है.
यह भी पढ़ें: अगर समंदर में फट जाए LNG tanker तो क्या होगा, होर्मुज में अटैक के बीच उठने लगा सवाल





