खबर

हमने तय हमले और बमबारी को रद्द कर दिया है… ईरान पर हमले को लेकर ट्रंप ने फिर लिया यू-टर्न | We have called off the planned attack and bombing against Iran Trump major statement regarding the strike on Tehran


ईरान के खिलाफ हमला करने के फैसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यू-टर्न लिया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई है. ऐसे में अमेरिका ने ईरान के खिलाफ आज होने वाले हमले और बमबारी रद्द कर दी है. ट्रंप ने यह भी बताया कि इस समझौते में अमेरिका के साथ-साथ इजरायल, सऊदी अरब, पाकिस्तान और मिस्र जैसे कई बड़े वैश्विक और क्षेत्रीय देश शामिल हैं.

‘जल्द बताएंगे समझौते का समय और जगह’

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘इस बात को ध्यान में रखते हुए कि ईरान के साथ बातचीत ईरानी नेतृत्व के सबसे ऊंचे स्तर तक पहुंच गई है और उसे मंजूरी मिल गई है, अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर मैंने आज शाम ईरान के खिलाफ तय हमले और बमबारी रद्द कर दी है.

ट्रंप ने कहा कि बातचीत और अंतिम बिंदुओं को विस्तार से सभी संबंधित पक्षों ने मंजूरी दे दी है. इसमें अमेरिका, इजरायल, सऊदी अरब, UAE, कतर, तुर्की, पाकिस्तान, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन, मिस्र और अन्य देश शामिल हैं. जब तक यह समझौता अंतिम रूप नहीं ले लेता, तब तक नेवी की नाकेबंदी पूरी तरह लागू रहेगी. समझौते पर हस्ताक्षर का समय और स्थान जल्द ही बताया जाएगा.

ट्रंप ने ईरान को दी थी धमकी

इससे पहले ट्रंप ने धमकी दी थी कि ईरान के लिए आज की रात भारी होगी. उन्होंने कहा कि ईरान को आज की रात बहुत बुरी मार पड़ेगी. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अमेरिका आज रात ईरान पर जबरदस्त हमला करेगा.’ ट्रंप ने फिर दावा किया कि ईरान की नेवी, एयरफोर्स, रडार, एंटी-एयरक्राफ्ट और डिफेंस के सभी सिस्टम तबाह हो चुके हैं.

अपनी पोस्ट में ट्रंप ने आगे का प्लान भी बताया है. पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, ‘जल्द ही किसी समय हम खार्ग आइलैंड और तेल से जुड़े दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर पर कब्जा कर लेंगे और तेल और गैस मार्केट पर पूरी तरह कंट्रोल कर लेंगे, ठीक वैसे ही, जैसे हमने वेनेजुएला के साथ किया है.

यह भी पढ़ें: ट्रंप की धमकी- आज रात ईरान पर बड़ा हमला करेंगे, इसके बाद क्या होगा ये भी बताया




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button