
नई दिल्ली:
अगस्त 2026 के अंतिम दिन दिल्ली से एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने निर्भया कांड की यादें ताजा कर दी. दिल्ली में एक एसी बस में नाबालिग के साथ गैंगरेप हुआ. यमुना एक्सप्रेसवे पर बस चल रही थी, आस-पास से और गाड़ियां सरपट भाग रही थी. लेकिन बस के अंदर 16 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी हो रही थी. जिस नाबालिग के साथ यह हैवायिनत हुई, वह यूपी के मैनपुरी जिले की रहने वाली बताई जाती है. लड़की 11 वीं की छात्रा है. किसी बात पर घरवालों से झगड़ा होने पर वह गुस्से में अकेली ही नोएडा में रह रहे चचेरे भाई के पास जाने को निकल गई थी. लेकिन उसे क्या पता था कि उसके साथ ऐसी घटना हो जाएगी. अब उस बस का वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़की के साथ दरिंदगी हुई.
जिस बस में हुई दरिंदगी, उसके वीडियो में क्या कुछ दिखा?
वीडियो में बस के अंदर ड्राइवर की सीट के पास स्टेयरिंग पर कंबल रखा नजर आ रहा है. अंदर सीटों के बीच के गलियारे में एक चादर भी पड़ी मिली. बस विश्वनाथ कंपनी की है, बस का नंबर है- UP83E T3789. बस को पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है. मामले में पुलिस ने बताया कि एक स्लीपर बस में 16 साल की स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. गैंगरेप के आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ़्तार कर लिया है.

4 अगस्त की घटना, आरोपी ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार
पुलिस की दी गई जानकारी के अनुसार 16 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप की यह घटना कश्मीरी गेट इलाके में एक स्लीपर बस में हुई. यह घटना 4 अगस्त की रात को हुई थी. पुलिस ने इस मामले में बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ़्तार किया है. पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी ज़िले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा की छात्रा है. पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई स्लीपर बस को ज़ब्त कर लिया है और उसकी फ़ोरेंसिक जांच की जा रही है.
घरवालों से झगड़े के बाद अकेली भाई के यहां जा रही थी लड़की
उस रात की घटना के संबंध में जो जानकारी सामने आई, उसके अनुसार घरवालों से झगड़ कर पीड़िता नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी. उस दिन भारी बारिश और अंधेरा हो रहा था, जिसके कारण वह मंजिल के बजाय परी चौक पर ही उतर गई. इस दौरान एक खाली स्पीपर बस वहां से गुजरी तो लड़की ने बस को रुकने का इशारा किया, बस में बैठे कंडक्टर ने बताया कि उसे वह नोएडा सेक्टर 63 उतार देगा.
आरोप है कि बस चलने के कुछ देर बाद ही कंडक्टर ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी. इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया. उसने विरोध किया जो जान से मारने की धमकी दी गई. आरोपी पीड़िता को देर रात कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए.

बस की कराई जा रही फॉरेंसिक जांच
छात्रा ने घायल हालत में पुलिस से संपर्क करके पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को तिमारपुर बस पार्किंग से अरेस्ट किया. फिलहाल पुलिस बस की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने लड़की के परिजनों को दिल्ली बुलाया और लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया है.
यह भी पढ़ें – दिल्ली में निर्भया जैसा कांड: 47KM तक सैकड़ों CCTV और चौकियां गुजरीं, बस में नाबालिग के साथ होती रही दरिंदगी





