
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी ने मंगलवार (29 जुलाई) को मेघालय कोर्ट में सरेंडर कर दिया. अब राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मेघालय सरकार का शुक्रिया अदा किया है और कहा कि इंसाफ की उम्मीद जगी है.
राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं मेघालय सरकार और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने इस केस पर दिन-रात मेहनत की. आज उनकी मेहनत रंग लाई है.”
VIDEO | Honeymoon murder: Sonam Raghuvanshi surrenders before Meghalaya court after SC cancels bail.
Raja Raghuvanshi’s brother, Vipin Raghuvanshi says, “I would like to thank the Meghalaya government and everyone who worked tirelessly on this case. Today, their hard work has… pic.twitter.com/PmwwDrPcoR
— Press Trust of India (@PTI_News) July 30, 2026
मेरे भाई के लिए इंसाफ की उम्मीद जगी- विपिन रघुवंशी
उन्होंने आगे कहा, ”वे लोग भी चाहेंगे कि सोनम जैसी लड़की जेल से बाहर न आए इसलिए उनलोगों ने इतनी मेहनत की है. पहले सेशन कोर्ट फिर हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में इन्होंने अपील की. आज मैं उन सभी का आभार जताना चाहता हूं कि इन्होंने आज मेरे भाई के लिए इंसाफ की उम्मीद जगाई है.”
सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई को रद्द किया था जमानत
राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए मंगलवार (29 जुलाई) को मेघालय की एक अधीनस्थ अदालत (Subordinate Court) के सामने सरेंडर कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने सोनम की जमानत रद्द करते हुए उसे सरेंडर करने का निर्देश दिया था. शीर्ष कोर्ट ने 23 जुलाई को सोनम को मिली जमानत को रद्द कर दिया था और उसे तीन हफ्ते के अंदर सरेंडर करने का निर्देश दिया था.
पिछले साल हनीमून के दौरान हुई थी राजा रघुवंशी की हत्या
सोनम को पिछले साल जून में अपने कारोबारी पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था. बता दें कि सोनम और राजा हनीमून पर गए थे और 23 मई 2025 को मेघालय के सोहरा क्षेत्र में दोनों लापता हो गए थे. इसके बाद दो जून 2025 को राजा का शव एक गहरी खाई से बरामद हुआ था. पुलिस का कहना है कि सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर साजिश रची और हनीमून के दौरान राजा रघुवंशी की हत्या कर दी.
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं