
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र गुना के प्रवास पर हैं. वे बरखेड़ा गिर्द में शुक्रवार (18 सितंबर) को आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में पहुंचे, जहां उन्होंने नमो ड्रोन दीदी किरण के साथ ड्रोन उड़ाया. इस दौरान उनका एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है.
दरअसल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम के बाद लोगों की समस्याएं भी सुनीं. इस बीच वे कार में बैठकर लोगों से उनके समस्याएं सुन रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो वायरल है. कुछ युवकों ने उनका काफिला रोककर सड़क की समस्या बताई, एक युवक ने सड़क समय पर नहीं बनने पर वोट न देने की बात कही. इस पर सिंधिया गुस्सा हो गए और बोले- “ये भाषा मेरे साथ प्रयोग मत करना.”
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ये वीडियो वायरल है. कुछ युवकों ने उनका काफिला रोककर सड़क की समस्या बताई, एक युवक ने सड़क समय पर नहीं बनने पर वोट न देने की बात कही. इस पर सिंधिया गुस्सा हो गए और बोले- “ये भाषा मेरे साथ प्रयोग मत करना”, वीडियो गुना का बताया जा रहा है!… pic.twitter.com/quhc2mVjjw
— ABP News (@ABPNews) September 18, 2026
आखिर क्या है पूरा मामला?
दरअसल एक युवक अपनी शिकायत लेकर उनके पास पहुंचा. युवक ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से कहा, “मेरा ये निवेदन है कि इस बार समय से पहले ये रोड डल जाए. अगर रोड नहीं बनेगी तो हम में से कोई भी वोट नहीं डलेगा.” इसके बाद केंद्रीय मंत्री गुस्से से लाल हो गए और तुरंत कहा, “ये भाषा मेरे साथ कभी उपयोग नहीं करना. मैं किसी की भी बात कर रहा हूं.” उन्होंने आगे कहा, “आप आकर निवेदन करो फिर मेरी जिम्मेदारी है काम करना.”
केंद्रीय मंत्री का गुस्से से लाल यह लहजा अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों द्वारा अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं. इस वीडियो को लेकर ज्यादातर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.
नमो दीदी किरण ने उड़ाया ड्रोन
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित किए जाते हैं. इन शिविरों में जनप्रतिनिधि और अधिकारी गांव तक पहुंचाते हैं. इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री सिंधिया बरखेड़ा गिर्द गांव में पहुंचे, जहां किरण ने ड्रोन संचालन की तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया.
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने उनकी कार्यकुशलता, आत्मविश्वास एवं तकनीक के प्रति सजगता की सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. नमो ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक का प्रभावी उपयोग कर नई संभावनाओं का सृजन कर रही हैं.
भोपाल फर्जी IAS तृप्ति सिंह केस: ASI और हवलदार पर रिश्वत मांगने का आरोप, लाइन अटैच