खबर

Golmaal 5 Release Date: गोलमाल 5 का होगा 2027 में धमाका, रोहित शेट्टी की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान | golmaal 5 release date announced rohit shetty tusshar kapoor january 2027



नई दिल्ली:

रोहित शेट्टी की हमेशा ही अपनी फिल्मों में कुछ अलग ट्राई करते हैं. साल 2006 में वो एक कॉमेडी फिल्म लेकर आए गोलमाल: फन अनलिमिटेड. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. जिसके बाद इस फिल्म के एक के बाद एक अब तक लगभग 4 पार्ट्स आ चुके हैं. मजेदार और कॉमेडी से भरी इस फिल्म के 5 वे पार्ट का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. अब ये इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि गोलमाल 5 कि रिलीज डेट को अनाउंस कर दिया गया है. फिल्म की रिलीज डेट को मेकर्स ने रीलीज कर दिया है. तुषार कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया जिसमें फिल्म की रिलीज डेट रिवीज की गई. फिल्म 8 जनवरी 2027 को थिएटर में रिलीज की जाएगी. 

गोलमान 5 की रिलीज डेट का ऐलान 

रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमान का पहला पार्ट साल 2006 में गोलमाल: फन अनलिमिटेड आई थी. इस फिल्म का बजट 15 करोड़ था, इसने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 41 – 46 करोड़ था. 

इस सीरीज की दूसरी फिल्म गोलमाल रिटर्न्स साल 2008 में रिलीज हुई थी. फिल्म का बजट 35 करोड़  था, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 80 करोड़ की कमाई कर की थी.

सीरीज की तीसरी फिल्ल गोलमाल 3 साल 2010 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का बजट 50 करोड़  था और बॉक्स ऑफिस पर इसने 169.5 करोड़ की कमाई की. ये फिल्म इस साल की दूसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली हिंदी फिल्म भी बनी.

ये भी पढ़ें: Golmaal 5: अजय देवगन ने शुरू की ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग, शेयर की BTS वीडियो, दिखाई कास्ट की झलक

सीरीज की चौथी फिल्म गोलमाल अगेन साल 2017 में रिलीज हुई थी, इसका बजट 80 करोड़  था और बॉक्स ऑफिस पर इसने 311 करोड़ की कमाई की थी. गोलमाल अब बॉलीवुड में पांचवी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म सीरीज है.

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित गोलमाल फ्रैंचाइजी बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल कॉमेडी फिल्म सीरीज में से एक है. 2006 में एक बजट-फ्रेंडली कॉमेडी से शुरू होकर, यह सीरीज आज एक मल्टी-हंड्रेड-करोड़ फ्रैंचाइजी बन चुकी है. एक के बाद एक सुपरहिट फिल्म देने वाले रोहित शेट्टी अब इस सीरीज की 5 वीं फिल्म लेकर आ रहे हैं. इसमें अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं. अब फैंस को इंतजार है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या तहलका मचाती है. 






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button