खबर

स्कूल की सीढ़ियों से गिरने से चौथी क्लास की छात्रा की मौत, परिजनों का बड़ा आरोप, किसकी लापरवाही? | shadnagar 4th class student dies after fall from school stairs in telangana



तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शादनगर में एक प्राइवेट स्कूल में चौथी क्लास की छात्रा की स्कूल में सीढ़ियों से गिरने से मौत का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि सीढ़ियों से गिरने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, शुक्रवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. छात्रा की उम्र 9 साल बताई जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक वर्णिका सीढ़ियों से ऊपर की तरफ जा रही थी, तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी. परिजनों का आरोप है कि घटना की जानकारी देने में उन्हें देर की गई है. 

तेलंगाना पुलिस ने शुरू की जांच 

बताया जा रहा है कि गिरने के बाद वह बेहोश हो गई और स्कूल के कर्मचारी उसे पास के अस्पताल ले गए. इलाज के बावजूद अगले दिन उसकी मौत हो गई. पुलिस फुटेज की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कैसे गिरी और उसके तुरंत बाद क्या हुआ. शादनगर सर्कल इंस्पेक्टर के. सीताराम ने कहा कि उपलब्ध CCTV फुटेज में लड़की सीढ़ियों पर संतुलन खोती हुई दिख रही है. उन्होंने यह भी कहा कि शुक्रवार रात तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या वर्णिका को पहले से कोई बीमारी थी या नहीं. 

ये वीडियो भी देखिए 

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप 

मासूम बच्ची के परिवार का आरोप है कि हादसे के बाद स्कूल मैनेजमेंट ने उनसे ठीक से बात नहीं की. उनका आरोप है कि उन्हें तुरंत जानकारी नहीं दी गई या घटना के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई, जिससे लड़की को अस्पताल ले जाने में देरी हुई. हालांकि स्कूल ने अपना बचाव करते हुए कहा कि वे बच्ची के पिता के आने का इंतजार कर रहे थे. जब बच्ची को अचानक उल्टी होने लगी, तो उन्होंने कार का इंतजाम किया और उसे तुरंत पास के प्राइवेट अस्पताल, बुग्गा रेड्डी अस्पताल ले गए. पुलिस CCTV फुटेज और घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है.

घटना के बाद स्कूल प्रबंधन पर सवालियां निशान खड़े हो रहे हैं. क्योंकि परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने भी मामले में जांच की बात कही है. जिसके बाद ही मामला क्लीयर हो सकता है. 

ये भी पढ़ेंः खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर… CCTV ने खोली दिल्ली में लड़की के गैंगरेप और हत्या की गुत्थी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button