खबर

सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवान को रौंदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कार भी सीज | Delhi Traffic Police Hit and Run Case Police Arrested two Accused Car Seize


नई दिल्ली:

बुधवार शाम दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्टेबल को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया था. इस घटना में अमित नामक ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई थी. कांस्टेबल को रौंदते हुए तेज रफ्तार कार वहां से भाग गई थी. लेकिन अब पुलिस ने कार को पकड़ लिया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप उर्फ करण और नीरज के रूप में हुई है. पुलिस जांच में सामने आया कि DL11CG2268 नंबर वाली कार से कांस्टेबल अमित को टक्कर मारी गई थी. इस कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है. 

सिंघु बॉर्डर के पास कांस्टेबल को टक्कर मारने वाली कार, जिसे पुलिस ने सीज कर लिया है.

सिंघु बॉर्डर के पास कांस्टेबल को रौंदने वाली कार, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.
Photo Credit: NDTV

पुलिस ने बताया कि हिट एंड रन के इस मामले में अलीपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. कार जब्त करने के बाद मामले में कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बुधवार शाम 6 बजे सिंघु बॉर्डर पर मारी थी टक्कर

यह हादसा बुधवार शाम करीब 6 बजे सिंघु बॉर्डर पर हुई थी. वहां ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित की मौत हो गई. जब अमित सड़क पर ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया. सीसीटीवी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

सोनीपत के रहने वाले थे कांस्टेबल, परिवार में मातम

पुलिस ने बताया कि अमित सड़क पर वाहनों की गति पर नजर रखने के लिए स्पीड मॉनिटरिंग मशीन (स्पीड गन) स्थापित कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. इस हादसे में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल अमित मूल रूप से सोनीपत के रहने वाले थे. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है. 

यह भी पढ़ें – सिंघु बॉर्डर पर तेज रफ्तार का कहर; ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक हेड कांस्टेबल को तेज रफ्तार कार ने रौंदा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button