मध्य प्रदेश

सोशल मीडिया की दोस्ती से शादी तक का सफर, वियतनाम की युवती ने फतेहपुर के युवक संग लिए सात फेरे


आजकल सोशल मीडिया का जमाना हैं. इसमें कहां कौन मिल जाये कुछ कहा जा सकता है. सोशल मीडिय पर दोस्ती, प्यार फिर शादी के मामले भी खूब सामने आ रहें हैं. ऐसा ही एक मामला हिमाचल के कांगड़ा जिला में आया हैं, जो इन दिनों काफी चर्चा में है. यहां सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती आखिरकार शादी के पवित्र बंधन में बदल गई है. 

विदेशी युवती ने अपने प्यार के लिए हजारों किलोमीटर का सफर तय किया और अब अपने प्यार से विवाह कर लिया है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है. वियतनाम की एक युवती ने हजारों किलोमीटर का सफर तय किया और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर उपमंडल पहुंचकर स्थानीय युवक रजत के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह रचाया.

Himachal: पुलिस बैंड ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ के इंचार्ज विजय कुमार सस्पेंड, सोशल मीडिया से कमाई के आरोप

सोशल मीडिया पर हुई थी मुलाकात

इन दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी. समय के साथ दोस्ती गहरी होती गई और यह रिश्ता प्यार में बदल गया. एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने और परिवारों की सहमति मिलने के बाद दोनों ने विवाह का फैसला लिया. शादी का आयोजन फतेहपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री नृसिंह मंदिर (ठाकरां) में किया गया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के बीच दोनों ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया. विवाह समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

स्थानीय लोगों ने नवदंपती को दी शुभकामनाएं

विदेशी युवती के हिमाचल पहुंचकर भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुसार विवाह करने की खबर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने नवदंपती को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की. यह अनोखी प्रेम कहानी एक बार फिर साबित करती है कि आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का भी सशक्त जरिया बन चुके हैं.

हिमाचल: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का BJP पर निशाना, बोले- ‘पहले केंद्र सरकार 12 हजार करोड़…’

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button