खबर

सावन के महीने को बयां करता है 59 साल पुराना गाना, कानों में गूंजेगी लता मंगेशकर की आवाज, सॉन्ग में थी एक गलती! | Sawan Ka Mahina Pawan Kare Shor Song Mukesh Lata Mangeshkar Sings on Sunil Dutt Nutan film milan in sawan songs



नई दिल्ली:

सावन का महीना शुरू हो गया है. वहीं 30 जुलाई 2026 से कांवड़ यात्रा शुरू होगी, जो 11 अगस्त 2026 तक चलेगी. इस दिन सावन शिवरात्रि मनाई जाएगी. तब श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे. लेकिन सावन के महीने की बात करते ही लोगों के दिल में एक सदाबहार गाना जरुर आता है, जिसमें लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से खूबसूरत बना दिया था. हालांकि इस 59 साल पुराने गाने में एक गलती है, जिसे कई बार लोग सुनकर अनदेखा कर देते होंगे. हम बात कर रहे हे हैं सिंगर मुकेश और लता मंगेशकर का गाना सावन का महीना पवन करे शोर, जिसे सुनील दत्त और नूतन पर फिल्माया गया था. 

मानसून और सावन के महीने का कॉम्बो है ये गाना

1967 में आई फिल्म मिलन में यह गाना सावन का महीना था, जिसके म्यूजिक डायरेक्टर लक्ष्मीकांत प्यारेलाल थे. वहीं लिरिक्स आनंद बक्शी ने लिखे थे. जबकि लता मंगेशकर और मुकेश की आवाज ने इस गाने को सदाबहार बनाया. कास्ट की बात करें तो सुनील दत्त, प्राण, नूतन, जमुना, देवेन वर्मा और श्यामा फिल्म में नजर आए थे. 

ये भी पढ़ें- हर प्लेलिस्ट में होगा दीपिका-रणवीर का ये गाना, गुजरात का है पॉपुलर लोकगीत, 126 साल पुरानी कविता से जुड़े तार

सावन का महीना गाने में थी गलती

आनंद बक्शी द्वारा लिखे गए इस गाने के बोल कुछ इस तरह थे- सावन का महीना, पवन करे सोर, लेकिन ‘सावन का महीना’ गाने में आनंद बख्शी ने ‘पवन करे शोर’ की जगह ‘पवन करे सोर’ शब्द लिखे. दरअसल, उन्होंने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि सुनील दत्त एक ऐसे उत्तर भारतीय किरदार की भूमिका निभा रहे थे, जो गांव का रहने वाला था और कई शब्दों का उच्चारण उसी लहजे में करता था. इसकी वजह से गाने को कुछ उसी अंदाज में लिखा गया. 

गाने का खूब हुआ इस्तेमाल

Imdb के मुताबिक, बाद में गोवा की सिंगर लोर्ना के गाने “टेग नौरे” (Teg Noure) के लिए ‘सावन का महीना’ गाने का सैंपल इस्तेमाल किया गया. इस गाने का संगीत क्रिस पेरी ने दिया था. हालांकि लता मंगेशकर की आवाज आज भी लोगों के बीच पॉपुलर है. यूट्यूब पर इस गाने को सुनते हुए एक यूजर ने लिखा, क्या शब्द रचना है गजब. दूसरे यूजर ने लिखा, मैं यह गाना गांव में छत पर रात के समय सुना था, जब सचमुच पुरवैया हवा बह रही थी. वह अनुभव इतना जादुई था कि मुझे आज भी याद है और इसे याद करके मेरे चेहरे पर खुशी भरी मुस्कान आ जाती है. 

ये भी पढ़ें- 2 घंटे 25 मिनट की फिल्म ने आते ही जियो हॉटस्टार पर किया कब्जा, बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप लेकिन ओटीटी पर बनीं नंबर वन




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button