धर्म

साप्ताहिक लव राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: किसकी लव लाइफ में घुलेगी मिठास और कहां होगी तकरार? पढ़ें 12 राशियों का हाल


Weekly Love Horoscope 12 to 17 October 2026: अक्टूबर के इस हफ्ते किसकी लव लाइफ लेगी खूबसूरत मोड़ और किसे रहना होगा सतर्क? रिश्तों के मामले में हर नया सप्ताह भावनाओं, नए अनुभवों और कभी-कभी पुरानी गलतफहमियों को सुलझाने का अवसर लेकर आता है. ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का सीधा असर हमारे दिल के फैसलों और आपसी सामंजस्य पर पड़ता है, चाहे आप सिंगल हों और किसी खास इंसान के आने का इंतजार कर रहे हों, किसी रिलेशनशिप में हों या दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखने की कोशिश में जुटे हों.

10 से 17 अक्टूबर 2026 का यह सप्ताह कई राशियों के रिश्ते में नया उत्साह और रोमांस लेकर आ रहा है, तो कुछ को बातचीत में धैर्य बरतने की सलाह दे रहा है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक प्रेम भविष्यफल, लकी नंबर और रिश्ते मजबूत करने के अचूक उपाय.

मेष लव राशिफल (Aries)

पारिवारिक जीवन: घर में सुख-शांति रहेगी और बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा. किसी मांगलिक आयोजन की चर्चा हो सकती है. परिजनों के साथ वक्त बिताने से रिश्ते प्रगाढ़ होंगे.

वैवाहिक जीवन: दांपत्य जीवन में आपसी समझ और भरोसा बढ़ेगा. दोनों मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाएंगे. किसी भी बात पर मन में व्यर्थ का संदेह न पालें.

सिंगल्स: किसी पारिवारिक या सामाजिक कार्यक्रम में किसी खास से मुलाकात हो सकती है. आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें.

प्रेम जीवन व उपाय: पार्टनर की बातों को तवज्जो दें और छोटी खुशियों को सेलिब्रेट करें. शुक्रवार को जरूरतमंदों को गुड़ व चने की दाल दान करें और शुक्र देव के मंत्र ‘ॐ शुक्राय नमः’ का 21 बार जाप करें.

लकी अंक: 5 | लकी रंग: गुलाबी

वृषभ लव राशिफल (Taurus)

पारिवारिक जीवन: छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव हो सकता है. बहस में पड़ने के बजाय साथ बैठकर भोजन करें और बड़ों की सलाह लें; गलतफहमियां दूर होंगी.

वैवाहिक जीवन: व्यस्तता के कारण पार्टनर से बातचीत कम हो सकती है, जिससे दूरी का अहसास होगा. पुराने विवादों को छोड़ वर्तमान पर ध्यान दें.

सिंगल्स: किसी नए परिचित को समझने में पर्याप्त समय लें. परिवार के जरिए विवाह का कोई प्रस्ताव आए, तो गंभीरता से विचार करें.

प्रेम जीवन व उपाय: नाराजगी को शांत तरीके से जाहिर करें और निजी बातें दूसरों से साझा न करें. शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं और ‘ॐ शुक्राय नमः’ का 108 बार जाप करें.

लकी अंक: 9 | लकी रंग: मैजेंटा

मिथुन लव राशिफल (Gemini)

पारिवारिक जीवन: परिवार में शांति का माहौल रहेगा. घर के बड़ों के आशीर्वाद से कोई शुभ समाचार मिल सकता है और मांगलिक कार्य की तैयारी शुरू होगी.

वैवाहिक जीवन: पुराने मतभेद दूर होंगे और पहले जैसी मिठास लौटेगी. साथ में किसी धार्मिक आयोजन या घूमने जाने से रिश्ता मजबूत होगा.

सिंगल्स: दोस्तों की महफिल में किसी खास से मुलाकात होगी. तलाकशुदा लोगों को नए रिश्ते के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं.

प्रेम जीवन व उपाय: यदि पार्टनर को प्रपोज करना चाहते हैं, तो यह सही समय है. शुक्रवार को श्रीकृष्ण को गुड़ का भोग लगाएं और मां दुर्गा को हल्दी अर्पित करें.

लकी अंक: 5 | लकी रंग: लैवेंडर

कर्क लव राशिफल (Cancer)

पारिवारिक जीवन: घर में सकारात्मकता बनी रहेगी. पारिवारिक फैसले सभी की सहमति से लें. बच्चों और परिजनों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा.

वैवाहिक जीवन: कार्यस्थल के किसी आकर्षण या प्रलोभन से दूर रहकर रिश्ते की मर्यादा का ध्यान रखें. जीवनसाथी की बातों को गंभीरता से सुनें.

सिंगल्स: केवल बाहरी आकर्षण या सोशल मीडिया संपर्कों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. सही साथी चुनने के लिए धैर्य रखें.

प्रेम जीवन व उपाय: सरप्राइज और प्यार भरी बातों से रिश्ते को संवारें. शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं और गौरी-शंकर के सामने घी का दीपक जलाएं.

लकी अंक: 9 | लकी रंग: आसमानी

सिंह लव राशिफल (Leo)

पारिवारिक जीवन: घर में उत्साह और खुशियों का माहौल रहेगा. किसी शुभ समाचार से परिवार के चेहरे खिल उठेंगे और मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी.

वैवाहिक जीवन: जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी. छोटी बातों पर गुस्सा करने के बजाय शांति से अपनी बात रखें और पार्टनर की पसंद का ख्याल रखें.

सिंगल्स: पुरानी जान-पहचान गहरे रिश्ते में बदल सकती है. ब्रेकअप से उबर रहे लोग भावनाओं में बहकर जल्दबाजी न करें.

प्रेम जीवन व उपाय: अहंकार को रिश्ते के बीच न आने दें. शुक्रवार को मां लक्ष्मी को गुलाब के फूल अर्पित करें और ‘ॐ शुक्राय नमः’ का 108 बार जाप करें.

लकी अंक: 7 | लकी रंग: पीला

कन्या लव राशिफल (Virgo)

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा. मांगलिक कार्यों पर चर्चा होगी, हालांकि व्यस्तता के कारण परिवार को समय कम दे पाएंगे.

वैवाहिक जीवन: जीवनसाथी की व्यस्तता को लेकर मन में संदेह न लाएं. छोटी बातों को दिल पर लेने से बचें और धैर्य बनाए रखें.

सिंगल्स: सामाजिक कार्यक्रमों में नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा. स्वभाव को समझने के बाद ही दिल की बात कहें.

प्रेम जीवन व उपाय: बातचीत को प्राथमिकता दें और गलती होने पर माफी मांगने में संकोच न करें. शुक्रवार को मां लक्ष्मी को गुड़ अर्पित करें और गुलाब के इत्र का प्रयोग करें.

लकी अंक: 4 | लकी रंग: मैरून

तुला लव राशिफल (Libra)

पारिवारिक जीवन: पुराने मतभेद सुलझने से घर में खुशहाली आएगी. परिजनों का सहयोग मन को शांति देगा; छोटी बातों पर विवाद टालें.

वैवाहिक जीवन: जीवनसाथी के साथ तनाव चल रहा है तो संवाद से समाधान निकालें. गुस्से से बचें और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें.

सिंगल्स: पुरानी उलझनों से राहत मिलेगी, लेकिन नए रिश्ते की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है; प्रपोज करने में जल्दबाजी न दिखाएं.

प्रेम जीवन व उपाय: मन में गलतफहमी न रखें, खुलकर बात करें. शुक्रवार को सफेद मिठाई या सफेद वस्तु का दान करें और शुक्र देव का स्मरण करें.

लकी अंक: 8 | लकी रंग: पर्पल (बैंगनी)

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio)

पारिवारिक जीवन: घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा. बच्चों के भविष्य को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है. भाई-बहनों से तालमेल मजबूत होगा.

वैवाहिक जीवन: जीवनसाथी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रहेगा. धार्मिक यात्रा पर जाने से दांपत्य संबंध और प्रगाढ़ होंगे.

सिंगल्स: किसी पार्टी या मंगल कार्य में खास इंसान से मुलाकात हो सकती है जो प्रेम में बदल सकती है.

प्रेम जीवन व उपाय: संवाद में मधुरता लाएं और पुरानी गलतफहमी मिटाने के लिए खुद पहल करें. शुक्रवार को मां लक्ष्मी को गुड़ अर्पित करें और रोज सुबह भगवान कृष्ण को तुलसी दल चढ़ाएं.

लकी अंक: 2 | लकी रंग: मैजेंटा

धनु लव राशिफल (Sagittarius)

पारिवारिक जीवन: परिवार में तालमेल बनाए रखें. पार्टनर के बारे में अभी परिजनों को बताने से बचें; समय अनुकूल होने की प्रतीक्षा करें.

वैवाहिक जीवन: किसी मुद्दे पर असहमति हो तो बातचीत से हल निकालें. साथ वक्त बिताने से भरोसा मजबूत होगा.

सिंगल्स: केवल आकर्षक व्यक्तित्व देखकर तुरंत किसी रिश्ते में न बंधें; सामने वाले के विचारों को समझें.

प्रेम जीवन व उपाय: भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें. शुक्रवार को मां लक्ष्मी को गुड़ अर्पित करें और गुरुवार को जरूरतमंदों को पीले वस्त्र या मिठाई दान करें.

लकी अंक: 4 | लकी रंग: हल्का हरा

मकर लव राशिफल (Capricorn)

पारिवारिक जीवन: घर में हंसी-मजाक और मेलजोल का माहौल रहेगा. बच्चों के साथ वक्त बिताने से सुकून मिलेगा और आपकी सलाह को महत्व मिलेगा.

वैवाहिक जीवन: दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और पुराने मतभेद दूर होंगे. घर में किसी छोटे उत्सव का आयोजन हो सकता है.

सिंगल्स: किसी सामाजिक आयोजन में अनुकूल विचारों वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. धैर्य से आगे बढ़ें.

प्रेम जीवन व उपाय: पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट देकर खुश करें और मन की बात साझा करें. शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाकर सफेद वस्तुओं का दान करें.

लकी अंक: 7 | लकी रंग: गहरा लाल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius)

पारिवारिक जीवन: परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और पुरानी परेशानियां हल होंगी. परिजनों के साथ वक्त बिताएं.

वैवाहिक जीवन: जीवनसाथी की आलोचना करने या बहस से बचें. साथ में डिनर या आउटिंग का प्लान बनाएं ताकि नयापन आए.

सिंगल्स: परिवार या दोस्तों के जरिए अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है. तलाकशुदा लोगों के लिए नई शुरुआत के योग हैं.

प्रेम जीवन व उपाय: बेवजह शक न करें. पुराने साथी से दोबारा संपर्क हो सकता है. शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें, पार्टनर को गुलाब भेंट करें और शनिवार को पीपल में जल दें.

लकी अंक: 9 | लकी रंग: लेमन यलो

मीन लव राशिफल (Pisces)

पारिवारिक जीवन: घर का माहौल सामान्य रहेगा, हालांकि हल्की अनबन संभव है. अपनी बात शांति से रखें और छोटी बातों को तूल न दें.

वैवाहिक जीवन: दांपत्य रिश्ते में धैर्य रखें. पुरानी गलतियों को बार-बार दोहराने या शक करने से बचें; क्वालिटी टाइम बिताएं.

सिंगल्स: नए लोगों से बातचीत शुरू हो सकती है, लेकिन तुरंत कमिटमेंट देने के बजाय स्वभाव को समझने का समय लें.

प्रेम जीवन व उपाय: साथी पर जरूरत से ज्यादा अधिकार जताने से बचें और उनकी पर्सनल लाइफ का सम्मान करें. शुक्रवार को मां लक्ष्मी को गुलाब के फूल अर्पित करें और सफेद मिठाई का दान करें.

लकी अंक: 4 | लकी रंग: इलेक्ट्रिक ब्लू

साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button