खबर

आधार कार्ड को कैसे करें डीएक्टिवेट? किसी की मौत के बाद क्यों लॉक करवाना जरूरी | How to deactivate an Aadhaar card UIDAI option to locked online know steps



आधार कार्ड के जरिए वर्तमान समय में धोखाधड़ी काफी बढ़ गई है. परिवार में किसी की मृत्यु होती है तो उसके बैंक अकाउंट, पैन कार्ड और सिम कार्ड को बंद करवाया जाता है. लेकिन इसके साथ-साथ मृत व्यक्ति के आधार कार्ड को भी डीएक्टिवेट या लॉक करना बेहद जरूरी होता है. आधार कार्ड डीएक्टिवेट करने की प्रक्रिया होती है, जो काफी आसान है. हालांकि UIDAI आधार कार्ड पूरी तरह डीएक्टिवेट या डिलीट करने का ऑप्शन नहीं देता है. लेकिन इसे सुरक्षित और ब्लॉक करने का काम किया जा सकता है.

मृत्यु के बाद आधार कार्ड बंद कराना क्यों जरूरी है?

मृत व्यक्ति का आधार कार्ड सक्रिय रहने पर साइबर ठग या असामाजिक तत्व उसका दुरुपयोग कर सकते हैं. इसके जरिए फर्जी सिम कार्ड जारी कराना, बैंक खाते से अवैध निकासी करना या लोन लेना जैसे फ्रॉड किए जा सकते हैं. अगर मृतक व्यक्ति को पेंशन, राशन या किसी अन्य सरकारी कल्याणकारी योजना का लाभ मिल रहा था, तो आधार सक्रिय रहने पर उन लाभों का गलत तरीके से हस्तांतरण या निकासी जारी रह सकती है. इसके अलावा मृतक की संपत्तियों, इंश्योरेंस पॉलिसियों और डीमैट अकाउंट के सही वारिसों को हस्तांतरण के समय किसी प्रकार की कानूनी उलझन या फर्जीवाड़े से बचाने के लिए मृतक के डिजिटल और पहचान दस्तावेजों को अपडेट या बंद करना जरूरी होता है.

आधार कार्ड को डीएक्टिवेट कैसे करें?

फिलहाल भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा ऑनलाइन रूप से किसी का आधार कार्ड पूरी तरीके से डीएक्टिवेट या डिलीट करने का सीधा विकल्प नहीं दिया गया है. ऐसा इसलिए है क्योंकि आधार डेटाबेस कानूनी और ऐतिहासिक रिकॉर्ड के रूप में सुरक्षित रखा जाता है. हालांकि, इसे सुरक्षित और ब्लॉक करने के लिए आप कदम उठा सकते हैं.

अगर मृतक के आधार का ऑनलाइन एक्सेस संभव है, तो ‘माई आधार’ (MyAadhaar) पोर्टल या ऐप पर जाकर उनके बायोमेट्रिक्स को तुरंत लॉक कर दें. इससे कोई भी फिंगरप्रिंट या आंख के स्कैन के जरिए आधार का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.

मृतक के परिवार का कोई कानूनी उत्तराधिकारी या नजदीकी रिश्तेदार मृत्यु प्रमाण पत्र और अपने पहचान पत्र के साथ नजदीकी अधिकृत आधार सेवा केंद्र पर जा सकता है. वहां अधिकारी को मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रति देकर आधार डेटाबेस में इसकी जानकारी दर्ज करने का अनुरोध किया जा सकता है.

आप UIDAI के आधिकारिक हेल्पडेस्क या ईमेल के माध्यम से मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न करते हुए आधार नंबर को ब्लॉक या डीएक्टिवेट करने का लिखित अनुरोध भेज सकते हैं.

यह भी पढ़ें | आधार कार्ड में नाम बदलना या सुधारना हुआ आसान, यूआईडीएआई ने जारी किए नए नियम; जानें पूरी प्रक्रिया




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button