मध्य प्रदेश

शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिस जवानों की जान चली गई. टालैंड से खलीनी रोड के पास एक टैंकर और ऑल्टो कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में हेड कांस्टेबल प्रवीण मेहता और कांस्टेबल हेमंत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान पुलिस लाइन कैथू में तैनात थे और ड्यूटी से संबंधित कार्य के दौरान कार में सवार थे.

ऑल्टो कार और एक टैंकर के टक्कर से हुआ भीषण हादसा

हादसा उस समय हुआ जब एचपी-52ए नंबर की ऑल्टो कार और एक टैंकर आमने-सामने टकरा गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों पुलिस कर्मियों ने दम तोड़ दिया.

मृतक हेड कांस्टेबल प्रवीण मेहता शिमला जिला के रामपुर उपमंडल के ननखड़ी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. उनका ससुराल मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र के सरी गांव में है. वहीं, कांस्टेबल हेमंत कुमार की मौत से भी पुलिस विभाग और उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है.

कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया

दोनों शवों को कब्जे में लेकर टैंकर चालक से की जा रही पूछताछ

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और टैंकर चालक से भी पूछताछ की जा रही है. इस दुखद हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है.

अधिकारियों ने दोनों जवानों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है. वहीं दोनों पुलिसकर्मियों के परिवार वालों से बात की जा रही है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पड़ताल भी की जा रही है और आगामी कार्रवाई जारी है.

हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button