

UPTET 2026 Live Updates 2026 : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा UPTET 2026 का परिणाम जल्द जारी किए जाने की संभावना है. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. हालांकि अभी तक आयोग की तरफ से कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है. इससे पहले अभ्यर्थियों को उम्मीद थी की जुलाई के अंत तक रिजल्ट आ जाएगा लेकिन आयोग की ओर से कोई अपडेट सामने नहीं आई.
विदित है कि UPTET की प्रोविजनल आंसर-की 8 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई थी. उम्मीदवारों को 14 जुलाई रात 11:59 बजे तक आंसर की पर ऑब्जेक्शन करने का चांस दिया गया था. अब रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर ही तैयार किया जाएगा.
बता दें कि UPTET परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को UPTET सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिसकी वैलिडिटी लाइफटाइम होगी.





