मनोरंजन

शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मिले दो सांप, एक को किया रेस्कयू और दूसरा अभी भी लापता


बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान के बंगले मन्नत में दो सांप मिले. पता चलते ही फौरन रेस्क्यू टीम को जानकारी दी गई. खबर है कि एक सांप को रेस्कयू कर लिया गया है. हालांकि, दूसरा सांप अभी भी लापता है. ये घटना सोमवार की है.

किंग खान के घर में मिला सांप
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कल, 17 अगस्त को रात 8 बजे एक रेस्क्यूअर को मन्नत के अंदर दो सांप दिखने की जानकारी दी गई. सांप पकड़ने वाले विक्की दुबे को कॉल किया गया, जिसमें उन्हें बताया गया कि बांद्रा वेस्ट में मन्नत में दो सांप नजर देखे गए हैं. कॉल मिलने पर, दुबे ने तुरंत वन विभाग के राउंड ऑफिसर दीपक दादा गायकवाड़ और मुंबई रेंज ऑफिस, ठाणे को उनके कंट्रोल रूम के जरिए फोन पर इस घटना की जानकारी दी.

ये भी पढ़ेंः ‘बंटवारा 1947’ के खिलाफ आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, फिल्म पर लगाया ये आरोप

8 फीट लंबा था सांप
जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि ये धामन सांप था, जिसे इंडियन रैट स्नेक भी कहा जाता है. ये बंगले में सीढ़ियों के नीचे मिला और ये लगभग 8 फीट लंबा था. राहत की बात है कि ये जहरीला नहीं होता है. फिलहाल एक सांप को रिस्क्यू कर लिया गया है. वहीं दूसरे का कुछ अता-पता नहीं है. देर शाम तक लगातार तलाशी के बावजूद वो नहीं मिला.

बता दें, मुंबई के बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में स्थित ‘मन्नत’ बेहद ही आलीशान है. इस घर की कीमत करोड़ों में है.

 शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ये एक्शन-थ्रिलर पिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी जैसे कई बड़े कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ेंः ‘द ट्रेटर्स’ में क्या ले सकते हैं स्टेरॉयड्स? एक्टर साहिल ने किया खुलासा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button