खबर

‘लैपटॉप, बैग… सबकुछ उछल गया’, UK में तेज रफ्तार में चल रही ट्रेन पटरी से उतरी, 3 डिब्बे पलटे | london-train-derailment-southern-rail-accident



लंदन:

दक्षिणी इंग्लैंड में गुरुवार को एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई, जिससे कम से कम तीन डिब्बे पलट गए. घायलों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी तुरंत नहीं मिली, हालांकि एक यात्री ने बताया कि उसने लोगों को खून बहते हुए देखा.

तस्वीरों में फायरफाइटर और पैरामेडिक्स पटरी से उतरी ट्रेन के पास एक खेत में यात्रियों की मदद करते दिखे, साथ ही कई एम्बुलेंस और तीन हेलीकॉप्टर भी वहां मौजूद थे. 

रेल लाइन और नेटवर्क रेल ने एक संयुक्त बयान में कहा कि लंदन के विक्टोरिया स्टेशन से ईस्टबोर्न जाने वाली ‘सदर्न रेल’ की ट्रेन टूरिस्ट टाउन लेविस के बाहर पटरी से उतर गई. 

एक यात्री रॉब ब्रैडली ने बीबीसी को बताया कि जैसे ही ट्रेन की रफ्तार बढ़ी, वह डगमगाने लगी. जिस डिब्बे में वे अपनी 6 साल की बेटी के साथ सफर कर रहे थे, वह ऊपर की ओर उछला और तुरंत ब्रेक लग गए.

उन्होंने कहा, ‘सब कुछ आगे की तरफ उछल गया। मेरा लैपटॉप, मेरे AirPods, हमारे बैग. ट्रेन रुकने से पहले काफी दूर तक फिसलती रही और जब हमने पीछे मुड़कर देखा, तो पाया कि ट्रेन का पिछला हिस्सा खुला हुआ था और डिब्बे के अंदर धुआं और धूल भर रही थी.’ तभी उन्होंने देखा कि पीछे वाला डिब्बा पलट गया था और ढलान से फिसलकर नीचे खेत में जा गिरा था.

ब्रैडली ने बताया कि वह और उनकी बेटी ठीक थे, लेकिन उन्होंने पलटे हुए डिब्बों में से एक में दूसरे यात्रियों को देखा, जिनके सिर और कपड़ों पर खून लगा था. एक अन्य यात्री ने उन्हें बताया कि खिड़की का शीशा टूटने से उन्हें चोटें आई थीं.

ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी हेइडी अलेक्जेंडर ने X पर कहा, ‘सदर्न ट्रेन के पटरी से उतरने की खबर से बहुत चिंता हुई है. मैं उन इमरजेंसी सर्विस वालों की शुक्रगुजार हूं जो मौके पर मौजूद हैं और प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं.’
 







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button