खबर

लखनऊ में चाय और बन मस्का के साथ नितिन नवीन फूंका यूपी का चुनावी बिगुल, देखिए VIDEO | nitin navin tea and bun-maska ​​in lucknow famous shop preparations up elections have begun



लखनऊ:

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंचे हैं. लखनऊ में शनिवार को उनका जोरदार स्वागत हुआ. खास बात यह है कि लखनऊ अपने जायके लिए भी जाना जाता है, जिससे बड़े सियासी संदेश निकलते हैं. नितिन नवीन भी लखनऊ में एक फेमस चाय स्टॉल पर पहुंचे और यूपी के नेताओं के साथ कुल्हड़ वाली चाय और बन-मस्का का स्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने आम लोगों से भी बातचीत की और एक तरह से चाय पर चर्चा करते हुए 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनावी बिगुल फूंक दिया. 

नितिन नवीन का देसी अंदाज 

लखनऊ में रोड शो के दौरान नितिन नवीन लोकप्रिय चाय स्टॉल ‘शर्मा जी की चाय’ दुकान पर रुके और पार्टी के सभी सीनियर नेताओं के साथ चाय और वन मस्का का स्वाद उठाया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ सीधी बात की और देसी अंदाज को भुनाया. यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से नितिन नवीन का दौरा अहम माना जा रहा है. वह दो दिन तक लखनऊ में रुकने वाले हैं. 

यूपी में फिर खिलेगा कमल: नितिन नवीन 

नितिन नवीन ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि ‘चाय आज देश के हर घर का अहम हिस्सा है. देश की जनता ने 2014 के चुनाव में पहली बार एक चाय बेचने वाले के बेटे को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बिठाया था. जिन लोगों ने उस समय मजाक बनाया था, आज देश की जनता ने उन्हें राजनीतिक हाशिए पर कर दिया है. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पूरा भरोसा है कि बीजेपी आगामी चुनाव में भारी बहुमत के साथ राज्य में वापसी करेगी और फिर से कमल खिलेगा. डबल इंजन की सरकार यूपी को उत्तम प्रदेश में बदल चुकी है.’

नितिन नवीन की इस ‘चाय पे चर्चा’ ने यह साफ कर दिया है कि भाजपा चुनाव को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुकी है. इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और दूसरे सभी सीनियर नेताओं के साथ लंबी बैठकें की है. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया है. जिससे यूपी में सियासी पारा गर्मा गया है. 

नितिन नवीन ने सहयोगी दलों के नेताओं से की मुलाकात 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बीजेपी के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ मुलाकात की है. नितिन नवीन ने सभी से मिलकर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की अपील की है. साथ ही सहयोगी दलों के नेताओं के सुझाव भी मांगे हैं. एनडीए के सहयोगी सुभासपा के नेता ओम प्रकाश राजभर, निषाद पार्टी के डॉ संजय निषाद, अपना दल (एस) से आशीष पटेल और आरएलडी से त्रिलोक त्यागी ने मुलाकात की है. इस मुलाकात में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहे है.

ये भी पढ़ेंः नितिन नवीन ने चाय की दुकान से यूपी में बढ़ाया चुनावी उबाल, बोले- हर तरफ एक ही चर्चा






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button