खबर

लंदन की नौकरी छोड़ इस महिला ने एक फिल्म में लगा दी सारी पूंजी, इंडस्ट्री ने कहा फ्लॉप, अब 33 दिन में कमा डाले 132 करोड़ | anupriya nagar invested entire savings on hanuman ansh industry called it flop now film earned 132 crore in 33 days



फिल्म हनुमान अंश बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने भारत में 132 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित है. शुरुआत में इस फिल्म को इंडस्ट्री ने फ्लॉप का नाम दे दिया था. लेकिन इस फिल्म को माउथ ऑफ पब्लिसिटी का बहुत फायदा मिला, जिसके बाद इस फिल्म ने बॉलीवुड की कई फिल्मों को पछाड़ दिया और हर किसी की पसंदीदा बन गई.

इस फिल्म में सभी नए एक्टर हैं, जिन्होंने फिल्म में काफी शानदार काम किया है. वहीं इस फिल्म को अनुप्रिया नागर ने प्रोड्यूस किया है. इससे पहले अनुप्रिया लंदन में जॉब करती थीं और उन्होंने अपनी सारी पूंजी इस फिल्म में लगा दी. अनुप्रिया ने बताया कि मुझे बाबा का आदेश मिला, इसलिए मैंने इस फिल्म का हिस्सा बनने का विचार बनाया. हाल ही में प्रोड्यूसर अनुप्रिया ने एनडीटीवी से बात की, जहां उन्होंने फिल्म को लेकर काफी राज खोले.

‘बाबा नीम करौली’ के पास होने का हुआ एहसास

प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कहा कि इन दिनों में बाबा ने जहां-जहां अपने कार्य किए हैं, वहां मैं घूम रही हूं. हाल ही में मैं अकबरपुर से आई हूं. जहां नीम करौली बाबा का जन्म हुआ और उन्होंने अपना बचपन बिताया. वह गांव अभी भी ज्यादा डेवलप नहीं है. जब मैं उनके आश्रम गई थी, जहां पर हनुमान जी का मंदिर है, मुझे शांति महसूस हुई. क्योंकि इस फिल्म के समय, मुझे लगातार फोन आ रहे थे, मैसेज आ रहे थे. जब मैं वहां पहुंची तो मुझे  मन में बहुत शांति प्राप्त हुई. मुझे ऐसा लगा मानो मुझे महाराज जी ने उठाकर एक शांति वाली जगह पर रख दिया हो.

उन्होंने आगे कहा, “वहां के जो लोग थे, वो मुझे बहुत प्यार दे रहे थे. क्योंकि उन्होंने महाराज जी के साथ अपना समय बिताया है. वो लोग बचपन से ही महाराज के लिए समर्पित रहे हैं. मैं एक बच्चे से भी मिली थी, जिसने बचपन में बाबा का किरदार निभाया था. वह भी काफी उत्सुक था. उन्होंने मुझे अपनी डॉक्यूमेंट्री दिखाई, अपनी कहानी मेरे साथ शेयर की. मुझे बहुत अच्छा लगा. मुझे लगा कि जहां बाबा का जन्म हुआ है, वहां मैं उनका आशीर्वाद लूं. वहां पर एक नीम का पेड़ भी है, जो बाबा ने लगाया था. मैंने उस नीम के पेड़ को छू लिया तो मुझे ऐसा लगा कि मैं बाबा को छू लिया है”.

प्रोड्यूसर को हल्के में ना लें

प्रोड्यूसर ने आगे कहा कि फिल्म में जितने भी एक्टर्स ने काम किया है, उनको मैं क्रेडिट देना चाहूंगी. जो प्रोड्यूसर होता है, वह सिर्फ इन्वेस्टमेंट करते हैं. इसके अलावा वह नेगोशिएशन और डील भी क्रैक करते हैं. फिल्म रिलीज हो चुकी है, लोग अभी भी मुझसे पूछते हैं कि अगला क्या करने वाली हो? क्योंकि मेरी अभी जिम्मेदारी खत्म नहीं हुई है. जैसे मां और बच्चा होता है, वैसे ही प्रोड्यूसर और फिल्म के बीच संबंध होता है.

उन्होंने कहा, “हमारा काम फिल्म को प्रोटेक्ट करके रखना होता है. इंडस्ट्री के बाहर के लोगों को लगता है कि पैसे डालकर कोई भी फिल्म बना सकता है. लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है, यह बहुत मुश्किल जॉब है. एक यंग प्रोड्यूसर के तौर पर मैं कहना चाहूंगी कि मैं बहुत ही कम जानकारी के साथ इंडस्ट्री में आई हूं. मेरे खुद के बहुत बड़े संघर्ष रहे हैं. क्योंकि कभी-कभी लोग आपको सीरियस नहीं लेते हैं. लेकिन मुझे लगता है कि यह भी एक सीख  है. बाबा ने मुझे इस इंडस्ट्री में डाला है. वह मुझे यह सीख दे रहे हैं कि तुम्हें इन सब चीजों से गुजरना पड़ेगा. हो सकता है कि बाबा का यह एक टेस्ट हो. महाराज मुझे प्रोटेक्ट कर रहे हैं और उनका ही निर्देश था कि मैं इस फिल्म पर काम करूं. अगर उनका आशीर्वाद होगा तो आगे और भी काम करेंगे”.

यह भी पढ़ें: 66 साल पुराना वो गाना, हुई थी लता मंगेशकर-शमशाद बेगम में सुरों की टक्कर, मधुबाला-निगार सुल्ताना का आमना सामना, 6 दशक बाद भी सदाबहार




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button