खबर

रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया | NDTV World Summit 2026 Swami Sarvapriyananda micro Meditation will help you overcome addiction to watching reels


रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया

स्वामी सर्वप्रियानंद

आज के समय में फोन एक ऐसी लत बन गया है कि किसी भी काम के लिए फोन उठाएं तो घूम कर उंगलियां अपने आप सोशल मीडिया पर पहुंच जाती है. एक बार रील्स देखने लग गए तो समय का पता ही नहीं चलता और ये हम घंटों तक रील्स स्क्रॉल करते रह जाते हैं. रिल्स का सबसे ज्यादा असर दिमाग पर पड़ता है. इससे दिमाग हमेशा ओवरलोड महसूस करता है. वेदांत सोसाइटी ऑफ न्यूयॉर्क के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने NDTV World Summit 2026 में बताया कि रील देखने की लत से कैसे छुटकारा पाएं.

रील देखने की लत कैसे छुड़ाएं

स्वामी सर्वप्रियानंद ने रील की लत से छुटकारा पाने के लिए माइक्रो साधना का तरीका बताया है. उन्होंने बताया कि माइक्रो साधना करने के लिए तीन चीजें चाहिए. पहला जैसे सांप अपना फन फैलाकर बैठता है. बाकि सबको नो करके फोन को ऑफ करें और दूसरा फोकस करें. जैसे एक स्नेक का लेजर फोकस होता है तो उसी तरह से फोकस ऑन द ऑब्जेक्ट कर ध्यान दें. तीसरा फोकस को होल्ड करें जैसे 1 मिनट, 5 मिनट और 10 मिनट. इस तरह तीनों चीजों पर फोकस करने से रील की लत से छुटकारा मिल सकता है.

कौन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद

स्वामी सर्वप्रियानंद जनवरी 2017 से न्यूयॉर्क की वेदांत सोसाइटी के मंत्री और आध्यात्मिक प्रमुख हैं. वे 1994 में रामकृष्ण मठ से जुड़े और 2004 में उन्होंने संन्यास ग्रहण किया. उन्होंने भारत के बेलूर मठ में संन्यासी प्रशिक्षण केंद्र में आचार्य के रूप में काम किया. इसके अलावा, उन्होंने भारत में रामकृष्ण मिशन के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है और दक्षिणी कैलिफोर्निया की वेदांत सोसाइटी में सहायक मंत्री के रूप में भी सेवाएं दी हैं.

2019-2020 के दौरान, वे हार्वर्ड डिविनिटी स्कूल में ‘नेगल फेलो’ थे. स्वामी सर्वप्रियानंद वेदांत के एक जाने-माने वक्ता हैं और इंटरनेट के माध्यम से उनके व्याख्यान दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय हैं.

यह भी पढ़ें:- ‘AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है’, NDTV World Summit में बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद




पूरी स्टोरी पढ़ें









Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button