खबर

‘रामायण’ के तूफान के बीच आंधी बनी सूर्या की ये फिल्म, 4 दिन में कर डाली 150 करोड़ की कमाई | Amidst Ramayana storm Suriya film Scene emerges as a whirlwind raking in 150 crore in just 4 days



दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 4000 करोड़ रुपये की रामायण की चर्चा हो रही है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. लेकिन इस बड़े बजट की फिल्म के बीच एक और फिल्म है, जिसे सिनेमाघरों में जमकर पसंद किया जा रहा है. दरअसल हाल ही में सिनेमाघरों में तमिल फिल्म  ‘सीन’ है. सुपरस्टार सूर्या की इस फिल्म को दर्शकों को भरपूर प्यार मिल रहा है. फिल्म ‘सीन’ ने रिलीज के चौथे दिन सोमवार को भी अच्छी कमाई की है.

सीन की कमाई

ट्रैकिंग साइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को भारत में करीब 21.25 करोड़ रुपये नेट कमाए. यह आंकड़ा फिल्म के पहले दिन की कमाई से भी ज्यादा है. इससे पहले फिल्म ने शुक्रवार को 19.15 करोड़, शनिवार को 20.35 करोड़ और रविवार को 23.65 करोड़ रुपये कमाए थे. चार दिनों में फिल्म की कुल भारत नेट कमाई 84.40 करोड़ रुपये हो गई है. भारत ग्रॉस लगभग 98 करोड़ के आसपास पहुंच गया है.

दुनिया भर में फिल्म की कमाई करीब 150 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है. विदेश में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ‘सीन’ को 6 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया था. फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. अच्छे रिव्यू के चलते सोमवार जैसे सामान्य दिन भी फिल्म की कमाई अच्छी-खासी रही.

सूर्या की तीसरी फिल्म

फिल्म में सूर्या एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं. उनके साथ नज्रिया नजीम नजर आ रही हैं, जो 12 साल बाद तमिल सिनेमा में वापसी कर रही हैं. नसलन भी इस फिल्म से तमिल में डेब्यू कर रहे हैं. निर्देशन जीतू माधवन का है. फिल्म का निर्माण सूर्या और ज्योतिका की 2डी एंटरटेनमेंट ने किया है.

यह इस साल सूर्या की तीसरी फिल्म है. इससे पहले ‘करुप्पू’ और ‘विश्वनाथ एंड संस’ रिलीज हो चुकी हैं. ‘करुप्पू’ उनकी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म रही है. आने वाले दिनों में छुट्टियों का फायदा फिल्म को मिल सकता है. टीम उम्मीद कर रही है कि फिल्म जल्द 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. फिल्म की कहानी एक पुलिस वाले के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जेल पहुंचने के बाद एक जांच में उलझ जाता है. दर्शकों को फिल्म का एक्शन और कॉमेडी मिक्स पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें | Scene Box Office Collection Day 2: साउथ के सिंघम सूर्या की 2026 की तीसरी हिट,  दो दिन में 80 करोड़ पार कमाई





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button