खबर

हल्दी से आलता कैसे बनाएं? जानें घर पर लाल सुर्ख महावर बनाने का आसान तरीका | Haldi se alta kaise banta hai ghar par mahawar kaise banaen


हल्दी से आलता कैसे बनाएं? जानें घर पर लाल सुर्ख महावर बनाने का आसान तरीका

आलता कैसे बनाएं?

(Photo Credit: Instagram)

छठ महापर्व में अब बस 2 दिन बाकी हैं. साल 2026 में छठ महापर्व 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा. चार दिवसीय इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है. इसके बाद उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत संपन्न होता है. इन चार दिनों में व्रती महिलाएं 16 श्रृंगार कर खूब सजती-सवरती हैं. वहीं, इन श्रृंगार में आलता भी शामिल है. आलता यानी महावर न केवल हाथों और पैरों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करता है. बल्कि इसे शुभता का प्रतीक भी माना जाता है. ऐसे में सुहागिन महिलाएं अपने हाथों और पैरों पर आलता जरूर लगाती हैं. अब, आमतौर पर महिलाएं बाजार से आलता खरीदकर लाती हैं, लेकिन आप चाहें, तो अपनी रसोई में रखी कुछ चीजों से इसे घर पर भी तैयार कर सकती हैं. आइए जानते हैं घर पर आलता बनाने का आसान तरीका- 

चाहिए होंगी ये चीजें- 

आलता बनाने के लिए आपको- 

  • 1 से 2 चम्मच हल्दी
  • आधा चम्मच बेकिंग सोडा
  • आधे नींबू का रस और 
  • 2 चम्मच नारियल के तेल की जरूरत होगी.

हल्दी से लाल आलता बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले एक छोटी कटोरी लें. इसमें 1 से 2 चम्मच हल्दी डालें. 
  • अब, हल्दी की मात्रा के हिसाब से आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. 
  • इसके बाद इसमें आधे नींबू का रस डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
  • मिश्रण को मिलाते ही आप देखेंगी कि हल्दी का पीला रंग धीरे-धीरे बदलकर लाल होने लगेगा. 
  • अब, इस मिश्रण में 2 चम्मच नारियल का तेल डालें और अच्छी तरह मिलाएं.

इतना करते ही आपको आलता बनकर तैयार हो जाएगा. आप इसे किसी ब्रश या अपनी उंगलियों की मदद से हाथों और पैरों पर लगा सकती हैं. 

यहां क्लिक कर देखें वीडियो

यह भी पढ़ें- बच्चों की राइटिंग सुधारने के लिए क्या करें? Parenting Expert ने बताया क्या करने से साफ हो जाएगी Handwriting




पूरी स्टोरी पढ़ें









Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button