खबर

अमेरिका और Nvidia को चूना लगाकर बीजिंग भागी चीन की जासूस, पति ने ही जेनसन से मिलाया- उसे मालूम था अफेयर चल रहा | Chinese Spy Alice Huang Who Had Affair With Nvidia CEO Jensen Huang Is Back in Beijing



एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग की मुश्किलें बढ़ाने वाले अफेयर और चीनी जासूसी के मामले में एक नया मोड़ आया है. इस पूरे विवाद के केंद्र में रहीं एलिस हुआंग वापस चीन लौट चुकी हैं. वह फिलहाल बीजिंग में रह रही हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार इस बात की जानकारी मामले से जुड़े लोगों ने दी है. एलिस हुआंग मेगास्पीड इंटरनेशनल की संस्थापक हैं और उसने ही जेनसन हुआंग के अफेयर की बात सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग में उनकी मौजूदगी की जानकारी वहां के सुरक्षा अधिकारियों को भी है.

हालांकि, वह कब और किस वजह से चीन लौटीं और अब वहां क्या कर रही हैं, इसका खुलासा नहीं हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने संवेदनशील मामला होने के कारण अपनी पहचान जाहिर नहीं की है. एक और रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि एलिस के बिजनमैन हसबैंड ने ही उसकी मुलाकात पहली बार जेनसन हुआंग से कराई थी.

चीनी जासूस होने का आरोप, दुनिया खोज रही थी कहां हैं एलिस हुआंग

एनवीडिया के बॉस ने जब से अफेयर की बात स्वीकारी है और कंपनी के बोर्ड ने एलिस हुआंग पर लगे चीनी जासूस होने के आरोपों की जांच शुरू की है, उसके बाद से एलिस हुआंग के ठिकाने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं. एलिस को हुआंग ले के नाम से भी जाना जाता है. वह पहले पत्रकार थी जो फिर टॉप कंपनियों को एडवांस चिप्स किराए पर देने वाली एक प्रभावशाली ब्रोकर बन गईं. अब वह एक ऐसे विवाद की वजह बनीं हैं जिसने बाजारों में हलचल मचा दी और अब जेन्सन हुआंग को पद से हटाए जाने की संभावना है. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया कि एनवीडिया का बोर्ड हुआंग के भविष्य पर चर्चा के लिए बैठक करने वाला है

बीजिंग ने इस बात से इनकार किया है कि एलिस उनके लिए जासूसी करती थी. रिपोर्ट के अनुसार एलिस के चीन में होने की खबर पर चीन के विदेश मंत्रालय ने टिप्पणी के अनुरोध पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

एलिस हुआंग पहली बार जेनसन के संपर्क में तब आईं जब उन्होंने मेगास्पीड कंपनी खड़ी की. यह कंपनी दक्षिण पूर्व एशिया में एनवीडिया के चिप्स की सबसे बड़ा खरीदार है. इसी के रास्ते कंपनी के एडवांस हार्डवेयर की चीन में तस्करी भी होती है.

8 बार ताइवान में घुसीं एलिस हुआंग

ताइवान के एक सरकारी मंत्री ने गुरुवार को बताया कि एलिस ने 2024 और 2025 में कुल आठ बार ताइवान का दौरा किया. ताइवान वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी है. यह अमेरिका और चीन के बीच रणनीतिक प्रतिस्पर्धा के केंद्र में भी है. चीन इस स्व-शासित द्वीप को अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है.

मेनलैंड अफेयर्स काउंसिल (MAC) के मंत्री चिउ चुई-चेंग ने सांसदों को बताया कि एलिस ने “सामान्य बिजनेस विजिटर” के तौर पर ताइवान में प्रवेश करने के लिए हांगकांग के पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था. उस समय उनके बारे में कोई विशेष चेतावनी नहीं थी. चिउ ने ताइवान की संसद में सांसदों के सवालों के जवाब में ये बातें कहीं. सांसद एलिस हुआंग के ताइवान में प्रवेश और ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के बारे में पूछ रहे थे, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका ने ताइवान को 2024 में ही एलिस हुआंग की गतिविधियों पर नज़र रखने की सलाह दी थी.

चिउ ने कहा कि कम से कम हमें, यानी ‘मेनलैंड अफेयर्स काउंसिल’ को, इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली थी. उन्होंने कहा, “अगर हमें ऐसी कोई जानकारी मिली होती, तो हम निश्चित रूप से अपनी एंट्री स्क्रीनिंग और बॉर्डर मैनेजमेंट को और सख्त कर देते.”

हसबैंड ने ही कराई थी मुलाकात, अफेयर की भी जानकारी थी

जेनसन हुआंग और एलिस हुआंग की पहली मुलाकात भी काफी दिलचस्प थी. एलिस से जेनसन की मुलाकात उनके पुराने चीनी कारोबारी दोस्त कांग वेई ने कराई थी. खास बात यह है कि कांग वेई कोई और नहीं, बल्कि एलिस हुआंग के पति थे. कांग और जेन्सेन एक-दूसरे को करीब 10 साल से जानते थे.

वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस और जेनसन के बीच करीब दो साल तक चले कथित प्रेम संबंधों की जानकारी कांग को भी थी. बताया जाता है कि उन्होंने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था और अपने करीबियों के सामने दोनों की नजदीकियों का जिक्र भी करते थे. वह कभी-कभी मजाक में एलिस को जेनसन की पर्सनल असिस्टेंट तक बताते थे. कांग और एलिस ने जेनसन से अपने इसी परिचय का इस्तेमाल चीन, सिंगापुर और ताइवान समेत कई जगहों पर कारोबारी रिश्ते बनाने के लिए किया.

यह भी पढ़ें | जेनसन हुआंग को Nvidia ने निकाला तो एलन मस्क काम पर रखेंगे? दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने दिया जवाब




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button