

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी ग्रुप-डी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का रिजल्ट घोषित कर दिया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वो अब रीजनल आरआरबी वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं. इस रिजल्ट के पीडीएफ में उन सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं, जिन्हें अगले चरण के लिए चुना गया है. रेलवे में कुल 22,195 पदों पर ये भर्ती निकाली गई है. इसके लिए 3 अगस्त से लेकर 25 अगस्त के बीच परीक्षा आयोजित हुई थी.
ऐसे चेक करें RRB Group D रिजल्ट
- ग्रुप डी का रिजल्ट चेक करने के लिए अपनी आधिकारिक रीजनल वेबसाइट पर जाएं
- इसके बाद रिजल्ट सेक्शन में आपको RRB Group D Result for CEN 09/2025 का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें
- लिंक पर क्लिक करते ही पीडीएफ फाइल खुल जाएगी
- पीडीएफ में Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें
- अगर आपका रोल नंबर मिलता है तो इस पीडीएफ को डाउनलोड कर लें
फिलहाल पास होने वाले उम्मीदवार सिर्फ अपना रोल नंबर ही देख सकते हैं. उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड लिंक 16 नवंबर या इससे पहले वेबसाइट पर एक्टिव होगा. 1 दिसंबर तक उम्मीदवार अपने नंबर देख सकते हैं. इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.
आगे क्या होगा?
लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा. PET में पास होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट देना होगा. इसके बाद आखिर में आगे बढ़ने वाले उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी और 22,195 उम्मीदवारों को ये नौकरी मिलेगी. दिव्यांग (PwBD), पूर्व सैनिक और अप्रेंटिस उम्मीदवारों को पीईटी (PET) परीक्षा से छूट दी गई है. इन तमाम उम्मीदवारों के लिए अलग से लिस्ट जारी की जाएगी.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो सिर्फ रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें, आगे के पूरे प्रोसेस की जानकारी उन्हें यहीं मिलेगी. किसी भी दूसरे लिंक या फिर वेबसाइट से जानकारी लेना खतरनाक हो सकता है.
यह भी पढ़ें | NTA ने फिर खोला नौकरियों का पिटारा, डायरेक्टर और रिसर्च साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती
यह भी पढ़ें | यूपी में सरकारी नौकरी के 10 नए नियम, लाखों अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर





