खबर

जम्मू कश्मीरः कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन तेज | Kulgam Terror attack at CRPF naka One CRPF personal was inured


जम्मू कश्मीरः कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन तेज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ के कैंप पर आतंकी हमला.

NDTV

श्रीनगर:

जम्मू-कश्मीर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला हुआ है. शुरुआती जानकारी के अनुसार दो आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर फायरिंग की. इस हमले में तीन जवान घायल बताए जा रहे है. इस हमले के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. घायल जवानों को इलाज के लिए आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया है. विक्क रिएक्शन टीम मौके पर पहुंच चुकी है. 

मिली जानकारी के अनुसार कुलगाम के मीर बाजार के पास यह हमला हुआ. यहां अखरान के पास नौपोरा में सीआरपीएफ का कैंप है. जहां आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में तीन जवानों के घायल होने की बात सामने आई है. जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ गश्ती वाहन पर फायरिंग हुई है. इस हमले में घायल दो जवान गंभीर बताए जा रहे हैं. 

खबर अपडेट की जा रही है.




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button