
रणबीर कपूर स्टारर और नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण ’ दो पार्ट में रिलीज होगी. ये साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. ऐसे में फिल्म की हर छोटी से बड़ी बात जानने के लिए फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखी जा रही है. वहीं एक इवेंट में ‘रामायण ’ के निर्दशक नितेश तिवारी ने इसके पार्ट 1 की एंडिग का खुलासा कर दिया है.
‘रामायण’ के पहले पार्ट का कैसा होगा एंड?
‘रामायण’ की टीम हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में शामिल हुई, जहां उन्होंने एक पैनल डिस्कशन और कुछ चुनिंदा इंटरव्यू के साथ फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत की. आईजीएन के साथ बातचीत में, डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म को दो भागों में रिलीज करने के फैसले के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “रामायण एक सीधी कहानी है, और जहां हम पहले भाग को खत्म करते हैं, उसे आप एक सस्पेंस वाला मोड़ (क्लिफहैंगर) कह सकते हैं, यह कुछ ऐसा है जो लोगों को थिएटर से निकलते ही दूसरा भाग देखने के लिए एक्साइटेड कर देगा.”

क्यों है ‘रामायण’ के दो पार्ट जरूरी?
उन्होंने आगे ये भी बताया कि रामायण को दो पार्ट में क्यों रिलीज किया जा रहा है. नितेश ने कहा, “असल में बात बस इतनी ही है. यह एक ऐसी कहानी है जिसके लिए दो पार्ट जरूरी हैं. इसे एक भाग में नहीं बताया जा सकता, और हमने तय किया कि पहले भाग को खत्म करने के लिए शायद यही सबसे सही मोड़ होगा, और बाकी कहानी दूसरे भाग के लिए छोड़ दी जाएगी.”
ये भी पढ़ें:-‘असम को हमारी जरूरत है’, भूमि सहित तमाम सेलेब्स ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील
फिल्म में क्या नया है?
इंटरव्यू के दौरान, डायरेक्टर ने यह भी बताया कि फिल्म में क्या नया है. नितेश तिवारी ने कहा, “असल में, यह रिश्तों और उनसे जुड़ी भावनाओं के बारे में है. हमने ठीक यही दिखाने की कोशिश की है। इसके साथ ही, हमने इसे बहुत ही आधुनिक और बेहतरीन तरीके से बनाया है. यही बात इसे बहुत रोमांचक बनाती है. वही कहानी, जिसे शायद बहुत से लोगों ने पहले सुना और देखा होगा, बिल्कुल नए अंदाज़ में पेश की जाएगी। इसे बनाने के तरीके के लिहाज से यह बिल्कुल नया अनुभव होगा.”

‘रामायण’ के ट्रेलर रिलीज की तारीख टल गई थी
सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में ‘रामायण’ टीम की मौजूदगी का समापन शुक्रवार को इसके ट्रेलर के ग्लोबल लॉन्च के साथ होना था. हालांकि, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने घोषणा की कि इसे टाल दिया गया है क्योंकि फ़िल्म को इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए सोनी के साथ एक डील मिली है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज हमारी ‘रामायण’ के लिए बहुत खास पल है. सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी पार्टनरशिप से ‘रामायण’ को दुनिया तक पहुंचाने का मेरा सपना अब सच हो गया है. इन बातों को ध्यान में रखते हुए, हम अब अपना ट्रेलर बाद की किसी तारीख पर ग्लोबली लॉन्च करेंगे.”
बता दें कि रामायण’ का पहला भाग इस साल दिवाली वीकेंड से पहले रिलीज होगा. वहीं दूसरा पार्ट साल 2027 की दिवाली से पहले रिलीज होगा.
ये भी पढ़ें:-‘जना नायकन’ ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड