खबर

राहुल, अखिलेश के मार्च में कैमरा लेकर क्यों उतरी दिल्ली पुलिस? | Delhi Police officers now be equipped body cameras decision following allegations molestation


राहुल, अखिलेश के मार्च में कैमरा लेकर क्यों उतरी दिल्ली पुलिस?

छेड़खानी के आरोपों के बाद दिल्ली पुलिस को दिया गया बॉडी कैमरा. (Photo: NDTV)

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अब पुलिस अधिकारी बॉडी कैमरे से लैस होंगे. नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा सहित तमाम अधिकारियों को बॉडी कैमरा मुहैया कराया गया है. दिल्ली पुलिस के जवान और अधिकारी आज यानी 6 अक्टूबर से बॉडी कैमरे के साथ नजर आएंगे. पिछले दिनों दिल्ली पुलिस अधिकारियों पर छेड़खानी की आरोप लगे. अगर आने वाले वक्त में इस तरह की घटनाएं फिर से सामने आती हैं, तो बॉडी कैमरे की मदद से उनकी जांच करना आसान हो जाएगा. इन कैमरों में वीडियो फुटेज रिकॉर्ड होता रहेगा. बता दें कि जंतर-मंतर के पास प्रोटेस्ट के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने एसीपी विवेक भगत सहित 3 पुलिसकर्मियों पर छेड़खानी के आरोप लगाए हैं.

ACP और उससे ऊपर के रैंक वाले अधिकारियों के लिए बॉडी कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. 
Latest and Breaking News on NDTV

एसीपी विवेक भगत पर लगा था आरोप

जंतर-मंतर के पास 3 अक्टूबर को हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ महिला पत्रकारों ने छेड़खानी का आरोप लगाया था. इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हुई थी और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाया गया था. इस मसले पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी. 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “जंतर-मंतर पर एक महिला पत्रकार ने एक पुलिस अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है. घंटों से सैकड़ों पत्रकार सिर्फ इतनी मांग लेकर बैठे हैं कि FIR दर्ज कर ली जाए. ये तो पुलिस का बुनियादी काम है न? वो भी नहीं किया. ये पहली बार नहीं है – इससे पहले भी हमने वीडियो सबूतों के साथ देखा है कि पुलिस के अफसर महिलाओं के साथ घिनौनी बदसलूकी करते हैं.”

यह भी पढ़ें | जंतर मंतर पर छेड़खानी के आरोपों के बीच दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत को मिला प्रमोशन




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button