खबर

Nursing में सबसे ज्यादा सैलरी किस स्पेशलाइजेशन में मिलती है? | nursing-mein-sabse-jyada-salary-kis-specialization-mein-milti-hai



Highest Paying Nursing Jobs : पहले जहां नर्सिंग को केवल मरीजों की देखभाल तक सीमित माना जाता था, वहीं अब इसमें कई ऐसे स्पेशलाइजेशन हैं, जो जबरदस्त सैलरी पैकेज और करियर ग्रोथ का मौका देते हैं. विभिन्न अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग सैलरी रिपोर्टों के अनुसार, Certified Registered Nurse Anesthetist (CRNA) को नर्सिंग की सबसे ज्यादा सैलरी वाला स्पेशलाइजेशन माना जाता है. इनकी एवरेज एनुअल सैलरी 2 लाख डॉलर से अधिक बताई गई है, जो अन्य नर्सिंग भूमिकाओं से काफी ज्यादा है. इसके अलावा कौन सा स्पेशलाइजेशन हाई सैलरी पैकेज देते हैं, आगे आइेए जानते हैं.

ये स्पेशलाइजेशन भी देते हैं शानदार सैलरी

  1. Nurse Practitioner (NP)
  2. Certified Nurse Midwife (CNM)
  3. Clinical Nurse Specialist (CNS)
  4. Psychiatric Mental Health Nurse Practitioner (PMHNP)

बता दें कि इन सभी भूमिकाओं में हायर एजुकेशन, स्पेशियलिस्ट और क्लिनिकल एक्सपीरिएंस की जरूरत होती है, जिसके कारण इनकी सैलरी नॉर्मल नर्सिंग पदों से अधिक होती है.

Registered Nurses के लिए कौन-सी फील्ड है बेस्ट?

अगर कोई स्टूडेंट्स Registered Nurse (RN) के रूप में करियर शुरू करना चाहता है, तो ICU (Critical Care), Operating Room (OR) और Emergency Room (ER) नर्सिंग बेस्ट ऑप्शन हैं. इन डिपार्टमेंट्स में काम करने वाले नर्सिंग प्रोफेशनल्स को उनकी स्पेशलाइज्ड और चैलेंजिंग रिसपॉन्सिबिलिटी के कारण बाकियों के स्पेशलाइज्ड कोर्स की तुलना मे अच्छा सैलरी पैकेज होता है. 

क्यों बढ़ रही है इन स्पेशलाइज्ड नर्सों की मांग?

बढ़ती आबादी, कॉम्प्लेक्स मेडिकल प्रोसीजर और मेडिसीन सर्विसेज के एक्सटेंशन के कारण अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों को ट्रेंड स्पेशलाइज्ड नर्सों की जरूरत है. यही कारण है कि एडवांस्ड नर्सिंग कोर्स और स्पेशलाइजेशन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए नौकरी और सैलरी दोनों के चांस बेहतर हो रहे हैं. जो स्टू़डेंट नर्सिंग में लंबी ड्यूरेशन का करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए किसी स्पेशल फिल्ड में स्पेशलाइजेशन हासिल करना फ्यूचर में बेहतर सैलरी और हाई पोस्ट तक पहुंचने का रास्ता बन सकता है.

यह भी पढ़ें- विदेश में नौकरी दिलाने वाले टॉप 10 कोर्स, भारत में भी है भारी डिमांड




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button