

राजस्थान में पुलिस थाने पर ग्रेनेड हमले की थी तैयारी
राजस्थान में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़ किया गया है. पुलिस की कई टीमों के संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी का स्लीपर सेल मेंबर क्रिश राय मंडल गिरफ्तार हुआ है. पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी का राजस्थान के हनुमानगढ़ में ग्रेनेड हमला करवाने की योजना थी. इस बात की जानकारी शहजाद भट्टी के स्लीपर से पूछताछ में खुलासा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, हनुमानगढ़ टाउन निवासी क्रिश मंडल उर्फ शान को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. वह काफी समय से वाट्सएप और इंस्टग्राम से आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था. क्रिश ने शहजाद को लोकेशन और वीडियो भी भेजा था.
स्लीपर सेल के 2 सदस्य पहले हुए गिरफ्तार
हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक (SP) नरेंद्र मीणा ने शनिवार को एक प्रेस कॉफ्रेंस करके इस बात की जानकारी दी है. एसपी मीणा ने बताया कि क्रिश काफी लंबे समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम) के जरिए पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के सीधे संपर्क में था. पूछताछ में पता चला कि आतंकी शहजाद भट्टी बीते दिनों अपने स्लीपर सेल से जुड़े दो अन्य युवकों की गिरफ्तारी से काफी बौखलाया हुआ था. इसी के कारण वह राजस्थान में पुलिस थानों को निशाना बनाना चाहता था.
हनुमानगढ़ के 2 थाने पर ग्रेनेड हमले की थी योजना
आतंकी शहजाद भट्टी ने रायसिंहनगर थाने और हनुमानगढ़ टाऊन पर ग्रेनेड हमले की योजना बनाई और इसकी जिम्मेदारी हनुमानगढ़ टाऊन से गिरफ्तार क्रिश राय मंडल को दी थी. इसके लिए क्रिश ने हनुमानगढ़ टाउन और रायसिंहनगर थानों की रेकी की और वहां की सटीक लोकेशन व वीडियो बनाकर पाकिस्तान में बैठे आतंकी भट्टी को भेजे थे.
एसपी नरेंद्र मीणा ने बताया कि इससे पहले भी हनुमानगढ़ पुलिस शहजाद भट्टी से जुड़े दो स्लीपर सेल सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस का मानना है कि इन्हीं गिरफ्तारियों से नाराज होकर शहजाद भट्टी पुलिस से बदला लेने की फिराक में था और पंजाब में हुए हमलों की तर्ज पर राजस्थान के पुलिस थानों पर ग्रेनेड हमला कराने की साजिश रच रहा था.
फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ जारी है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आतंकी नेटवर्क, अन्य सहयोगियों और संभावित साजिशों से जुड़े कई और अहम खुलासे होने की संभावना है. देश की आंतरिक सुरक्षा का मामला होनें के चलते केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी भी जांच में शामिल हो सकती है.
यह भी पढे़ं-
जयपुर के बस्सी में जमीन विवाद में हिंसक झड़प, पथराव के बाद 4 गाड़ियां फूंकी
जैश-ए-मोहम्मद की स्लीपर सेल सदस्य बबीता की रिमांड पूरी, 29 जून को होगी अगली सुनवाई
पूरी स्टोरी पढ़ें





