खबर

राजस्थान: मिल गया किडनैप सेना का जवान, परीक्षा की तैयारी के लिए छुट्टी पर आया था घर | Sikar khandela Army Soldier Shriram Sihag Kidnapping Found Karauli sapotra RPF Jawan involvement


राजस्थान में सोमवार की रात किडनैप हुए सेना के जवान का पता चल गया है. लापता सेना का जवान करौली जिले के एक गांव में मिला है. बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन के चक्कर में जवान का अपहरण हुआ था. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने ऑर्मी जवान को ढूढ़ने के लिए कई जगहों पर नाकाबंदी करवाई थी. अब जवान के मिलने के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम का बुधवार सुबह खुलासा किया जाएगा.

घर जाते समय हुआ था किडनैप

जानकारी के अनुसार, जिस जवान का अपहरण हुआ था, उसका नाम श्रीराम सिहाग है और वह सीकर जिले में खंडेला इलाके के केरपुरा गांव का रहने वाला है. वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए छुट्टी लेकर घर आया था. बीते कुछ दिनों तक घर पर रहकर तैयारी कर रहा था. 

सोमवार की रात को श्रीराम सिहाग अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव केरपुरा जा रहे थे. इस दौरान कुछ बदमाश उन्हें बीच रास्ते से वाहन में डालकर किडनैप कर ले गए. घटना की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और सेना के जवान की तलाश शुरू की. 

काफी तलाश के बाद मिला लापता जवान

थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह देगड़ा ने बताया कि रात 10 बजे सूचना मिली थी कि श्रीराम सिहाग भारतीय सेना में कार्यरत है. कुछ लोग उन्हें वाहन में डालकर ले गए. थानाधिकारी ने बताया कि लापता जवान की तलाश के लिए नाकाबंदी करवाई गई. काफी तलाश के बाद आखिरकार मंगलवार को देर शाम लापता सेना के जवान का पता चल गया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

खंडेला थाने के एएसआई कैलाश चंद्र के अनुसार, सेना में कार्यरत श्रीराम सिहाग के करौली जिले के सपोटरा गांव में मिले हैं. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और श्रीराम सिहाग को लेकर अपने साथ लेकर गई. जानकारी के मुताबिक, पैसों के लेनदेन के चलते जवान का अपहरण हुआ और साथ ले जाने वाला रेलवे पुलिस (RPF) में है. पुलिस पूरे मामला का कल सुबह खुलासा करेगी.

यह भी पढे़ं-

आमेर गाइड मर्डर: 50 लाख रुपये, डेयरी बूथ पर बनी सहमति, परिजनों ने खत्म किया धरना

सुबह घर से निकल सीधे पहुंच गया मॉल, 7वीं मंजिल पर चढ़कर स्कूल मालिक ने नीचे लगा दी छलांग





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button