खबर

राजस्थान बीएसटीसी प्री-डीएलएड काउंसलिंग प्रक्रिया आज से शुरू, देखें शेड्यूल | Rajasthan Pre-D.El.Ed counseling process starts from today, see schedule



राजस्थान प्री डीएलएड (प्राथमिक शिक्षा प्री-डिप्लोमा) 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद अब काउंसलिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. राज्य में डीएलएड कोर्स में एडमिशन लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार तुरंत अप्लाई कर दें. काउंसलिंग की प्रक्रिया के तहत कुल 25,970 सीटों पर एडमिशन किया जाना है. राजस्थान प्री-डीएलएड (BSTC) 2026 परीक्षा का रिजल्ट 10 जून को घोषित किया गया है. वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने रिजल्ट को जारी किया है.एग्जाम देने वाले छात्र  अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर चेक कर सकते हैं. पहले चरण की अलॉटमेंट सूची 20 जून 2026 को जारी की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार इसलिए समय रहते रजिस्ट्रेशन करवा लें.

कैसे करें काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन

राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन के जरिए होगा.  छात्र वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) की ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. 

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बाद 20 जून 2026 को पहले चरण की अलॉटमेंट सूची जारी की जानी है. सूची में जिन छात्रों को नाम होगा, उन्हें 27 मई तक फीस का भुगतान करना होगा जो कि  13555 रुपये है. वहीं 29 जून तक छात्रों को कॉलेज  में रिपोर्ट करना होगा. 13 जुलाई, 2026 को दूसरे चरण की अलॉटमेंट सूची जारी की जानी है. 

कितनी जा सकती है कट-ऑफ

जानकारी के अनुसार इस साल  4,97,178 उम्मीदवारों ने ये एग्जाम दिया है. ये एग्जाम कुल 699 अंकों का हुआ था. उम्मीद की जा रही है कि इस साल पुरुष उम्मीदवारों की कट-ऑफ  430 से 450 तक जा सकती है. वहीं महिला उम्मीदवार की कट-ऑफ 400 से 422 अंक रहने की उम्मीद है.

रिपोर्टिंग के दौरान इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

कॉलेज आवंटन होने के बाद दाखिले के समय 10वीं और 12वीं कक्षा की ओरिजिनल Marksheet, आवेदन पत्र का प्रिंट आउट,  स्कोरकार्ड और  राजस्थान के मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र दिखाना होगा. 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button